देश

Holi 2025: जैसलमेर सीमा पर बीएसएफ जवानों ने मनाई रंगों भरी होली, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे

Holi 2025: राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने जोश और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया. जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाइयों का आनंद लिया. साथ ही, बॉलीवुड के मशहूर गानों पर झूमकर डांस भी किया.

‘भारत माता की जय’ के गूंजे नारे

इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों ने खास तैयारियां की थीं. जवानों ने ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच एक-दूसरे को रंग लगाया और त्योहार की बधाई दी. मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ और माहौल खुशी से भर गया.

जवानों ने अपने अधिकारियों को कंधे पर उठाकर जश्न मनाया. देशभक्ति के नारों के बीच उन्होंने सभी से भाईचारे और प्रेम के साथ होली मनाने की अपील की. उनका संदेश था कि यह त्योहार न केवल रंगों का, बल्कि एकता और सद्भावना का भी प्रतीक है.

जवान ही हमारा परिवार

बीएसएफ के डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सीमा पर तैनात जवान देश की पहली सुरक्षा दीवार हैं. वे अपने घरों से दूर हैं, लेकिन उनकी ड्यूटी ही उनका परिवार है. त्योहार पर कोई अकेला महसूस न करे, इसलिए सभी ने मिलकर इस खास दिन को एक साथ मनाया.


ये भी पढ़ें- Holi 2025: देशभर में उड़ रहा अबीर-गुलाल, राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ समेत कई नेताओं ने दी बधाई


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

खराब सेहत के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बने ढाल; ‘जलसा’ के बाहर दिखे बिग बी

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…

10 minutes ago

‘आई लव यू बेटा…!’मंच पर चप्पलकांड के बाद भी खेसारी का दिल जीतने वाला अंदाज, वायरल हुआ VIDEO

बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भीड़…

30 minutes ago

‘हमारी मर्जी के खिलाफ क्यों की शादी?’ नासिक में दुल्हन के रिश्तेदारों का खूनी तांडव, मची चीख-पुकार

Nasik News: महाराष्ट्र के नासिक में प्रेम विवाह से गुस्साए परिजनों ने शादी समारोह में…

34 minutes ago

भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, राधे- गोविंद नाम जाप करते हुए वीडियो वायरल

Anushka Sharma Virat Kohli Kirtan Viral Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में अमेरिकन…

38 minutes ago

‘प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्य ही कांग्रेस को हराने के लिए काफी’, खड़गे के बयान पर बोलीं शायना एनसी

शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एनसी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को…

50 minutes ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर की अदालत का फैसला

सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

58 minutes ago