उत्तर प्रदेश

CM Yogi Celebrates Holi: ‘भारत एकजुट रहे..’, CM ने गोरखपुर में खेली फूलों से होली, देखें संबोधन का VIDEO

Holi in Uttar pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली का पर्व गोरखपुर में धूमधाम से मनाया. इस दौरान वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ होली खेली और फाग गीतों का आनंद लिया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण बातें कही.

भारत की एकता पर जोर

होली के इस अवसर पर सीएम योगी ने राष्ट्रीय एकता की महत्वता पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “अगर भारत के लोग एकजुट हैं तो कोई ताकत इसे रोक नहीं सकती. भारत तभी प्रगति कर सकता है जब इसके लोग आपस में मिलकर काम करें.”

उनका यह बयान इस बात का संकेत था कि एकता से ही देश हर चुनौती का सामना कर सकता है और दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर सकता है.

महाकुंभ में सनातन की ताकत दिखी

सीएम योगी ने अपने संबोधन में महाकुंभ का उल्लेख करते हुए कहा, “महाकुंभ के दौरान सनातन धर्म की शक्ति सबके सामने आई. 66 करोड़ से अधिक लोगों ने एक साथ पवित्र डुबकी लगाई, जो बिना किसी भेदभाव के था.” उन्होंने कहा कि यह दृश्य उन लोगों के लिए है जो सनातन धर्म की आलोचना करते थे, और यह उन लोगों के लिए भी एक जवाब है जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का विरोध किया था.

भारत को बांटने वालों का विरोध

सीएम योगी ने आगे कहा कि कुछ लोग हमेशा समाज को बांटने का काम करते हैं. “ये वही लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर का विरोध किया और जो गो-तस्करी के खिलाफ नहीं बोले. वे लोग कहते हैं कि भारत कभी विकसित नहीं हो सकता.” उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म के पास पर्व और त्योहारों की समृद्ध परंपरा है, जो दुनिया के किसी और धर्म या मजहब में नहीं है.

होली के दौरान पूजा और आरती

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने होली की शुरुआत पूजा और आरती से की. इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में होली खेली और सभी को होली की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि एकता और भाईचारे के साथ ही हम सब मिलकर अपने देश को एक नई दिशा दे सकते हैं.

यह भी पढ़िए: संभल में पहली बार होली का जमकर जश्न, लोग रंग-गुलाल में सरोबार, CO अनुज चौधरी ने अर्धसैनिक बलों के साथ की गश्त

Bharat Express Desk

Recent Posts

स्वच्छ भारत अभियान के बाद भी कचरा प्रबंधन अधूरा, जानिए कैसे सर्कुलर इकोनॉमी बदल सकती है तस्वी

स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…

2 minutes ago

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

40 minutes ago

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

1 hour ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

1 hour ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

2 hours ago