देश

ट्रेन किराया बढ़ा, लेकिन इन यात्रियों को नहीं देना होगा एक भी पैसा एक्स्ट्रा; रेलवे ने दी बड़ी राहत

रिपोर्ट-हिमांशु


अगर आप भी आने वाले दिनों में कहीं बाहर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. रेलवे ने गुरुवार को ट्रेन के किरायों में बढ़ाने का ऐलान कर दिया है, जिसकी नोटिफिकेशन (Notification) भी जारी हो चुकी है. यह नई दरें आज (शुक्रवार) से पूरे देश में लागू हो गई हैं. रेलवे के इस फैसले का सीधा असर उन करोड़ों यात्रियों पर पड़ेगा जो हर दिन लंबी दूरी का सफर तय करते हैं.

हालांकि, रेलवे ने इस बढ़ोतरी को बहुत ही  मामूली रखा है. लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के बजट पर इसका थोड़ा असर पड़ेगा, लेकिन छोटे सफर के लिए राहत बरकरार रखी गई है.

किसके लिए नहीं बढ़ेगा किराया?

आम आदमी के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि रेलवे ने छोटी दूरी के लोगों को इस बोझ से दूर रखा है. मंत्रालय के मुताबिक, अगर आप 215 किलोमीटर तक का सफर कर रहे हैं, तो आपको एक भी पैसा एक्स्ट्रा नहीं देना होगा. यानी लोकल या पास के शहरों के बीच चलने वाले यात्रियों के लिए किराया पहले जैसा ही रहेगा.

कितना खाली होगा आपका पॉकेट?

रेलवे ने क्लास के हिसाब से बढ़ोतरी तय की है. अगर आप मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर क्लास में सफर करते हैं, तो आपको महज 1 पैसा प्रति किलोमीटर अधिक देना होगा. वहीं, अगर आप एसी क्लास (AC Class) की लग्जरी में सफर करना पसंद करते हैं, तो किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से बढ़ाया गया है.

अगर आप स्लीपर क्लास में 500 किलोमीटर की यात्रा करते हैं, तो आपकी जेब से कुल मिलाकर सिर्फ 5 से 10 रुपये ज्यादा खर्च होंगे.

क्या कहती है जनता?

इस बढ़ते किराए को लेकर ‘भारत एक्सप्रेस’ के संवाददाता ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद मुसाफिरों से बात की. बातचीत के दौरान मिला-जुला असर देखने को मिला. कुछ लोगों का कहना था कि रेलवे की सुविधाओं में सुधार हो रहा है, इसलिए 10-20 रुपये की बढ़ोत्तरी ज्यादा नहीं खलती. वहीं, कुछ मध्यमवर्गीय परिवारों का मानना है कि महंगाई के इस दौर में हर एक रुपये की कीमत होती है, खासकर उन लोगों के लिए जो परिवार के साथ लंबी दूरी तय करते हैं.

क्यों बढ़ाया गया किराया?

रेलवे के जानकारों का कहना है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए फंड की जरूरत होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने एक संतुलित फैसला लिया है ताकि यात्रियों पर अचानक बहुत बड़ा बोझ भी न पड़े और रेलवे के राजस्व में भी सुधार हो.

ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: सैफ पर जानलेवा हमले से लेकर स्मृति-पलाश का टूटा रिश्ता; साल 2025 के वो विवाद जिन्होंने बॉलीवुड को हिला दिया

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

3 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago