बिजनेस

गुणवत्ता और भरोसे की नई पहचान! अडानी समूह को QCFI बेस्ट सपोर्टिंग ऑर्गनाइजेशन अवॉर्ड से नवाजा गया

अडानी समूह को अपने काम करने के तरीके और गुणवत्ता पर दिए जा रहे खास जोर के लिए एक बड़ा सम्मान मिला है. ग्रेटर नोएडा में हुए 39वें नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (NCQC) 2025 में अडानी समूह को ‘QCFI बेस्ट सपोर्टिंग ऑर्गनाइजेशन (प्राइवेट सेक्टर)’ अवॉर्ड दिया गया.

यह सम्मान बताता है कि अडानी समूह भारत में बढ़ रहे गुणवत्ता और उत्पादकता के अभियान में एक अहम भूमिका निभा रहा है. आज के दौर में गुणवत्ता सिर्फ अच्छा काम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे प्रतिस्पर्धा, भरोसेमंद शासन और देश की आर्थिक मजबूती भी जुड़ी हुई है.

QCFI के द्वारा आयोजित हुआ सम्मेलन

क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI) की ओर से 19 से 22 दिसंबर तक यह सम्मेलन आयोजित किया गया था. इसमें देशभर से मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, सेवाओं और सरकारी संस्थानों समेत 600 से ज्यादा संगठनों के करीब 12 हजार प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

सम्मेलन में QCFI के 35 चैप्टर्स द्वारा 2,388 केस स्टडी पेश की गईं. इनका मकसद काम करने के नए तरीके, कर्मचारियों की भागीदारी और लगातार सुधार पर जोर देना था. इस तरह NCQC 2025 गुणवत्ता सुधार का एक बड़ा राष्ट्रीय मंच बनकर उभरा.

नए विचारों को लागू करने पर की गई सराहना

QCFI, जो जापान की प्रतिष्ठित संस्था JUSE से जुड़ा हुआ है, ने अडानी समूह को यह पुरस्कार दिया. इसमें समूह द्वारा अलग-अलग व्यवसायों में समस्याओं को व्यवस्थित तरीके से सुलझाने, सुरक्षा पर ध्यान देने और नए विचारों को लागू करने की सराहना की गई. खासतौर पर ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधन क्षेत्रों में किए गए प्रयासों को सराहा गया.

ये भी पढ़ें- कौन हैं वो 20 ‘बालवीर’ जिन्हें मिला बाल सम्मान? जानिए कारनामे

अडानी समूह के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सम्मान को सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि अपनी मजबूत कार्यसंस्कृति की पहचान बताया. ग्रुप सर्विसेज हेड (बिजनेस एक्सीलेंस) अनिल सरदाना ने कहा कि उनके लिए गुणवत्ता कोई औपचारिक नियम नहीं, बल्कि काम को बेहतर बनाने का एक जरूरी साधन है.

उन्होंने बताया कि समूह हर फैसले, काम की रफ्तार और अलग-अलग क्षेत्रों में मजबूती के लिए गुणवत्ता को आधार मानता है.

19 दिसंबर को दिया गया पुरस्कार

यह पुरस्कार 19 दिसंबर को सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में दिया गया. अडानी समूह की ओर से भास्कर सरकार, ऋतुराज मेहता और कौशिक पुरोहित ने यह सम्मान ग्रहण किया. उनकी मौजूदगी से टीमवर्क और जवाबदेही पर समूह का फोकस साफ दिखा.

आज जब भारत अपनी उत्पादकता बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर मजबूत बनने की कोशिश कर रहा है, तब ऐसी गुणवत्ता प्रणालियां योजनाओं को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभा रही हैं. QCFI जैसी संस्थाओं के साथ मिलकर काम करके अडानी समूह खुद को देश के औद्योगिक और आर्थिक बदलाव में एक जिम्मेदार निजी भागीदार के रूप में पेश कर रहा है.

कुल मिलाकर, यह सम्मान अडानी समूह की उस सोच को दिखाता है, जिसमें अनुशासन, कुशल कर्मचारी और गुणवत्ता के जरिए लंबे समय तक टिकाऊ विकास पर भरोसा किया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

9 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago