देश

Noida News: नोएडा में नहीं थम रहा आत्महत्या का सिलसिला, 24 घंटे में 5 ने दी जान, सभी की वजह एक

Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) जिले में एक के बाद एक हो रही आत्महत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है कि यहां पर पिछले 24 घंटे में पांच लोगों ने मौत को गले लगा लिया है. ये घटनाएं अलग-अलग मोहल्लों से जरूर आई हैं, लेकिन सभी की वजह एक ही बताई जा रही है. घटनाओं को लेकर पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी है कि मानसिक तनाव के कारण इन सभी ने आत्महत्या की है. सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. तो वहीं पुलिस ने बताया कि सभी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. एक साथ पांच आत्महत्या से नोएडा पुलिस-प्रशासन भी सकते में है और इसकी जांच में जुटा है.

नोएडा के अलग-अलग इलाकों में हुई घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने मीडिया को बताया कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जिन लोगों ने फांसी लगाई है, उसमें एक युवती भी शामिल है. पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी कि ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक 19 साल के युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है. मृतक की पहचान धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है. तो वहीं पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. तो वहीं एक ही दिन में पांच लोगों की आत्महत्या की खबर ने नोएडा को हिला कर रख दिया है. दूसरी ओर इन घटनाओं को लेकर नोएडा पुलिस-प्रशासन भी परेशान है.

ये भी पढ़ें- Sultanpur: “जो भगवान कृष्ण का मंदिर बनवाएंगे, हम उसको लाएंगे…” अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास ने 2024 के लिए किया ऐलान

सभी आत्महत्या की वजह एक

पुलिस आयुक्त ने नोएडा के अलग-अलग इलाकों में हुई आत्महत्या की घटनाओं के बारे में आगे की जानकारी देते हुए बताया कि फेज-1 थाना क्षेत्र में एक 26 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है. तो वहीं नोएडा के ही सेक्टर-49 बरौल गांव में रहने वाली 21 वर्षीय अर्मता ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. जानकारी सामने आ रही है कि युवती ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की है. तो वहीं फेज-2 के रहने वाले दीपक कुमार और नोएडा सेक्टर-126 में एक युवक ने भी फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया है. इस बारे में भी जानकारी सामने आई है कि इन लोगों ने भी तनाव के चलते ही मौत का रास्ता चुना है. नोएडा सेक्टर-126 के मृतक युवक की पहचान निखिल के रूप में पुलिस ने की है. पुलिस ने बताया कि जांच-पड़ताल में पता चला है कि सभी किसी न किसी वजह से मानसिक तनाव का सामना कर रहे थे और फिर आत्महत्या का रास्ता चुन लिया. तो वहीं पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

16 minutes ago

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

30 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

1 hour ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

1 hour ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

1 hour ago