ICC World Cup 2023

World Cup Final: भारत की हार के बाद फैंस ने अंपायर रिचर्ड कैटलबोरो पर निकाला गुस्सा, जानें वजह

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का महाकुंभ समाप्त हो गया. रविवार 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया की तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का सपना टूट गया. भारत की हार के बाद वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में अंपायरिंग करने वाले अंपायर रिचर्ड कैटलबोरो भी सुर्खियों में हैं.

रिचर्ड कैटलबोरो को फैंस कर रहे ट्रोल

वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में अंपायरिंग करने वाले रिचर्ड कैटलबोरो को क्रिकेट फैन्स खूब ट्रोल कर रहे हैं. फाइनल मैच में कैटलबोरो के कुछ फैसले टीम इंडिया के पक्ष में नहीं रहे. ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान एक समय अंपायर कैटलबोरो ने लाबुशेन के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील को खारिज कर दिया था. भारत ने इसके बाद रिव्यू लिया लेकिन अंपायर्स कॉल के कारण आउट नहीं दिया गया, अगर कैटलबोरो उस समय लाबुशेन को आउट करार देते तो भारत को विकेट मिल जाता, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 का फाइनल हारकर छलका रोहित का दर्द, बोले- ‘20-30 रन और होते तो..’

कई बड़े मुकाबलों में अंपायर रहे हैं कैटलबोरो

क्रिकेट फैंस का मानना है कि रिचर्ड कैटलबोरो जब भी बड़े मुकाबलों में अंपायरिंग की है, भारतीय टीम के साथ कुछ न कुछ अनहोनी हुई है. आंकड़े भी इसी ओर इशारा करते हैं. साल 2019 के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के दौरान कैटलबोरो ही अंपायर थे. इसके अलावा 2021 में हुए टी20 विश्व कप में भी रिचर्ड कैटलबोरो ही मैदानी अंपायर थे. दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था.

पहले क्रिकेट भी खेल चुके हैं दोनों अंपायर

बता दें कि 50 साल के हो चुके इंग्लैंड के रिचर्ड कैटलबोरो अंपायर बनने से पहले क्रिकेट भी खेल चुके हैं. रिचर्ड कैटलबोरो ने 33 फर्स्ट क्लास और 21 लिस्ट-ए मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम कुल 1448 रन दर्ज है. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में रिचर्ड इलिंगवर्थ भी अंपायर थे. वो भी पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं. इंग्लैंड के 60 वर्षीय रिचर्ड इलिंगवर्थ ने अपने देश के लिए 9 टेस्ट मैच और 25 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

11 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

25 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

33 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

35 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

38 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

41 minutes ago