Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sultanpur: “जो भगवान कृष्ण का मंदिर बनवाएंगे, हम उसको लाएंगे…” अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास ने 2024 के लिए किया ऐलान

भारत एक सनातन राष्ट्र है किसी एक के भूमि का टुकड़ा नहीं है. यहां पर ऋषि, मुनि-महात्मा, सभी धर्म सभी मजहब के लोग ख़ूब आनंदपूर्वक रहते हैं.

महंत राजू दास

आशुतोष मिश्र

Sultanpur: अपने हिंदूवादी बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास का बड़ा बयान सामने आ रहा है. उन्होंने लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर कहा है कि जो भगवान कृष्ण का मंदिर बनवाएगा, उसको ही 2024 में सत्ता में लाया जाएगा…” यह बात उन्होंने सुल्तानपुर के कुड़वार के बहमरपुर गांव पहुंचने पर कही. यहां वह भाजपा नेता मोंटी मिश्रा के यहां आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि “अब तो अयोध्या हो गया.” इसी के साथ बोले कि अयोध्या तो झांकी-मथुरा काशी बाकी.

भारत है एक सनातन राष्ट्र

इस मौके पर महंत राजू दास ने पीएम मोदी और सीएम योगी की शान में कसीदे पढ़े और कहा कि पीएम के नेतृत्व में रामजन्म भूमि का भूमि पूजन हुआ. अब प्राण प्रतिष्ठा उनके सानिध्य में होने जा रही है. मोदी देश के एक सामान्य सेवक (दास) हैं. इसी के साथ महंत बोले कि सेवक की भांति वो आ रहे हैं. रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन को लेकर राजूदास ने कहा कि 22 जनवरी के बाद दुनिया के लिए एक अलग संदेश है. रामराज्य की जो कल्पना भीम राव अंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, चाहे जो भी पथ प्रदर्शक हैं जो चाहते हैं भारत आगे बढ़े वो भारत राम राज की ओर अग्रसर होने जा रहा है, क्योंकि भारत एक सनातन राष्ट्र है कोई भूमि का टुकड़ा नहीं है. महंत ने आगे कहा कि यहां पर ऋषि, मुनि-महात्मा, सभी धर्म सभी मजहब के लोग ख़ूब आनंदपूर्वक रहते हैं.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “अस्पतालों में न डॉक्टर हैं और ना ही दवाएं हैं…” अखिलेश ने BJP सरकार पर साधा निशाना

स्वामी प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना

महंत राजूदास ने हर बार की तरह ही इस बार भी स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा और उनके द्वारा हिंदू देवी-देवताओं को लेकर दिए जा रहे विवादित बयान पर कहा कि मुझको लगता है स्वामी प्रसाद मौर्य के मुंह में कैंसर हो गया है. कैंसर का एक ही इलाज है, मेरी बात को अन्यथा मत लेना हम संविधान को मानते हैं. फिर भी मैं कह रहा हूं, कैंसर का एक ही इलाज जिस अंग में हो गया उसे काट देना चाहिये. इसी के साथ महंत राजू दास ने कहा कि उनके जीभ में कैंसर हो गया है. इसी के साथ राजूदास ने ये भी कहा कि वह रामचरितमानस को फाड़ने, जलाने और प्रतिबंध लगाने की बात लगातार कर रहे हैं. हिंदू को वह आतंकवादी बता रहे हैं. भारत जैसे देश में ये दुर्भाग्य की बात है. हिंदू राष्ट्र में ये सब कहना एक महापाप है और कुछ नहीं है. इसी के साथ महंत राजू दास ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि राम का विरोध करने पर समाजवादी पार्टी 6 चुनाव हार चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital