देश

Tripura: अमित शाह आज त्रिपुरा में करेंगे चुनाव प्रचार, ममता बनर्जी भी करेंगी त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा

Agartala: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी सोमवार को त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. इसके अवाला वे राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभियान को गति देने के लिए एक रोड शो में शामिल होंगे. भाजपा पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी.

16 फरवरी को मतदान

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा. वहीं मतगणना दो मार्च को होगी. भाजपा पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘‘दौरे पर अमित शाह जी दक्षिण त्रिपुरा संतिरबाजार तथा खोवाई में ‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित करेंगे और अगरतला के बनामलीपुर निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे.’’

ममता बनर्जी भी करेंगी त्रिपुरा में प्रचार

अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान की शुरुआत करते हुए पिछले महीने त्रिपुरा में दो रथ यात्राओं में हिस्सा लिया था. तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सोमवार को राज्य में पहुंच रही हैं. उनका मंगलवार को एक रोड शो करने और एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है.

तृणमूल के राज्य प्रभारी राजीब बनर्जी ने कहा, ‘वह सोमवार शाम को पहुंचेंगी और उदयपुर में त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. बनर्जी मंगलवार को अगरतला में रोड शो करेंगी और रवींद्र भवन में एक रैली को संबोधित करेंगी.’ ममता बनर्जी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: Bihar: पिटाई से युवक की मौत के बाद आगजनी और तोड़फोड़, इलाके में तनाव के बाद धारा 144 लागू

अगरतला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के मद्देनजर पूर्वोत्तर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में होने वाले रोड शो के मद्देनजर अगरतला में भी सुरक्षा को लेकर एहतियात बरता जा रहा है.

इससे पहले पिछले महीने अमित शाह ने पांच जनवरी को त्रिपुरा का दौरा किया था. अमित शाह ने वहां उत्तर त्रिपुरा के धर्मनगर और दक्षिण त्रिपुरा के सबरूम में दो रथयात्राओं में हिस्सा लेकर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की शुरूआत की थी. भाजपा पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पार्टी के चुनाव अभियान में हिस्सा लेने के लिए सात फरवरी को त्रिपुरा आने वाले हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

7 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

7 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

7 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

8 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

8 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

9 hours ago