देश

Karnprayag: जोशीमठ के बाद अब कर्णप्रयाग के 25 घरों में आईं बड़ी-बड़ी दरारें, खाली कराए जा रहे घर

Karnprayag : जोशीमठ में आई प्राकृतिक आपदा अब धीरे-धीरे उत्तराखंड के दूसरे इलाकों में अपना प्रकोप दिखाने लगी है. बड़ी-बड़ी दरारें नजर आने के बाद चमोली जिले के कर्णप्रयाक में प्रशासन ने कई घरों को खाली करा दिया है. जिन लोगों को घर खाली कराए गए हैं, उन्हें रैन बसेरों में  रहने के लिए भेज दिया है.

8 घरों को बेहद खतरनाक घोषित किया गया

कर्णप्रयाक में जमीन धंसने और भवनों में दरारें दिखने मामला ब्रद्रीनाथ हाईवे के पास स्थित ITI क्षेत्र के बहुगुणा नगर और सब्जी मंडी के ऊपरी हिस्से में सामने आया है. जिसके बाद प्रशासन की टीम ने क्षतिग्रस्त मकानों और दूसरे भवनों का निरीक्षण किया है. टीम को 25 घरों में बड़ी-बड़ी दरारें देखने को मिलीं. इनमें से 8 घरों को बेहद खतरनाक घोषित कर दिया गया है और उनमें रहने वाले लोगों से मकान खाली करावा दिया गया है. इन परिवारों को कर्णप्रयाग नगर पालिका के रैन बसेरों में रहने के लिए भेज दिया है.

घर कभी भी ये गिर सकते हैं

कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर के कई लोग पहले ही अपना सामान लेकर सुरक्षित इलाकों की ओर जा चुके हैं. लोगों को लगने लगा है कि उनके घर कभी भी ये गिर सकते हैं. मकान खाली कर जा रहे लोगों का कहना है कि अब यहां रहना मुश्किल हो गया है. इन दरारों से ठंडी हवाएं रात में घर के अंदर आती है जिसके चलते उनका रहना मुश्किल हो गया है.

ये भी पढ़ें- Adani Group Stock: नहीं संभल रहे अडानी ग्रुप के शेयर, Adani Enterprises के Stocks में 9.50 फीसदी की गिरावट, Adani Power भी 5 % लुढ़का

हाल ही में कर्णप्रयाग के मरोडा गांव में भी कई मकानों में दरारें देखने को मिली थी. घरों में इस तरह की दरारें आई है जैसे कि इन दीवार पर बिजली गिर गई हो. इसके अलावा घरों की नींव भी अपने जगह खिसक गई थी. बता दें कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के रामबन और डोडा में स्थित घरों में भी दरारें देखने को मिली थीं.  जानकारी केअनुसार  यहां हाईवे के विस्तार पर काम चल रहा है, इसके चलते यहां कुछ मकानों में दरारें देखने को मिली है, इन घरों में रहने वाले 5 परिवारों को एक स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है.

Dimple Yadav

Recent Posts

रसायन विज्ञान का 2026 का नोबेल पुरस्कार घोषित, कागन और सोई की इस खोज ने बदली ड्रग्स और साइंस की दुनिया

2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…

3 minutes ago

दिल्ली HC का बड़ा आदेश: किन 6 CBI अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के निर्देश? जानें पूरा मामला

Delhi High Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने अशोक कुमार अग्रवाल केस में 6 CBI अधिकारियों…

9 minutes ago

गौतमबुद्ध नगर DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! वेतन से 5 लाख कटने के आदेश पर रोक बरकरार

Noida News: नोएडा के गौतमबुद्ध नगर के डीएम मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम…

14 minutes ago

‘नौकरी देने के लिए बुलाया…’ ग्वालियर में ऑफिस में महिला से हुआ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

Gwalior Crime News: ग्वालियर में नौकरी दिलाने के बहाने 25 वर्षीय महिला को ऑफिस बुलाकर…

17 minutes ago

संगम फ़ाउंडेशन, लखनऊ ने 11वें ‘अवध रत्न पुरस्कार’ के विजेताओं को किया सम्मानित

शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया सम्मान; मंगलवार…

21 minutes ago

AI और चुनाव: भारत-यूके में नई राजनीतिक जंग, तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता या भरोसे पर होगा असर?

भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…

29 minutes ago