Weather Update: प्रतीकात्मक तस्वीर
Weather Update: देश में मानसून के कारण कई राज्यों में बारिश हो रही है. कई शहरों में बाढ़ जैसी हालात हो गई है. राजधानी दिल्ली में अब यमुना के जलस्तर में धीर-धीरे गिरावट आ रही है जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, महाराष्ट्र के रायगढ़ में तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलन में काफी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है. बीते बुधवार और गुरुवार की देर रात हुए भूस्खलन से अभी तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है. बचाव दल ने कई लोगों को मलवे से बचाया भी है. लद्दाख के लेह से बादल फटने की खबर सामने आ रही है. वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के साथ कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
महाराष्ट्र में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं. रायगढ़ के अलावा मुंबई समेत राज्य के अन्य क्षेत्रों में बारिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है. भारी बारिश के कारण नवी मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है. यहां लोगों को अपने घर से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मुंबई में बारिश के कारण ट्रैफिक जाम की भी बहुत दिक्कतें आ रही हैं. मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण राज्य के कई क्षेत्रों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. मुंबई, थाणे, रत्नागिरी, रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पालघर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है.
महाराष्ट्र के अलावा राजस्थान में भी बारिश ने ‘तांडव’ मचा दिया है. यहां के जोधपुर में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई.
मौसम विभाग ने आने वाले समय में देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है. विभाग के अनुसार महाराष्ट्र, राजस्थान, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत लक्ष्यद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश होने की संभावना जताई है.
पिछले दिनों यमुना के बढ़े जलस्तर ने दिल्ली के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दिया था. प्रभावित लोगों को राहत शिविर में रखा गया. ताजा जानकारी के अनुसार, न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया शुक्रवार रात 10 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 205.48 मीटर दर्ज किया गया. बताया गया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे एक बार फिर से यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई यानी वह खतरे के निशान को पार किया.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…