देश

Asaduddin Owaisi: PM मोदी और RSS को लोगों की जिंदगी की चिंता नहीं, सिर्फ अपनी छवि की फिक्र, ओवैसी ने मणिपुर हिंसा को लेकर बोला हमला

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा को लेकर पूरा विपक्ष सत्ताधारी बीजेपी सरकार पर हमलावर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी चुप्पी को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं. वहीं इस मामले पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने आरएसएस और पीएम मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि नरेंद्र मोदी और बीरेन सिंह या निचले स्तर का कोई भी संघी हो, उसे भारत के लोगों से मतलब नहीं, ऐसे में भारत की छवि की ज्यादा चिंता होती है. उन्होंने मणिपुर के सीएम के बयान संदर्भ यह बात कही है.

हैदराबाद सांसद ने आगे कहा, वे (BJP) चाहते हैं कि हम उनकी विफलताओं पर सवाल उठाने के लिए खुद को दोषी मानें. उनकी असफलताओं से हमारा नाम खराब होता है, न कि हमारे सवाल पूछने से. मानवीय गरिमा सम्राट के लिए किसी कथित शर्मिंदगी से बड़ी नहीं है.”

सीएम के बयान को किया शेयर

असदुद्दीन ओवैसी ने एक अखबार में छपे सीएम एन बीरेन सिंह के बयान को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वीडियो के सामने आने से प्रदेश की छवि खराब हुई है, उन्होंने वीडियो की निंदा करते हुए राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमें निंदा करने की जरुरत है, क्योंकि यहां के लोग मां-बहनों का बड़ा सम्मान करते हैं, महिलाओं को अपनी मां मानते हैं, लेकिन उपद्रवियों ने ऐसा काम कर दिया है कि हमारी छवि खराब हो रही है, इस पहाड़ से लेकर घाटी तक, जहां भी हम हैं, इसकी निंदा करेंगे. जो लोग इस अपराध के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- Manipur Video: महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले वीडियो पर भड़की भीड़, मुख्य आरोपी के घर को लगाई आग

FIR के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

मणिपुर में दो महिलाओं को निवस्त्र कर परेड कराने का वीडियो सामने आया था, जिसने दो कुकी महिलाओं के साथ हैवानियत ने पूरे देश को झकझोर दिया. जब इस मामले की जांच हुई तो पता कि यह घटना 4 मई की है. हालांकि तब इंटरनेट बंद होने की वजह से यह वीडियो सामने नहीं आ पाया था. वहीं पीड़ित महिला ने 18 मई को थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करायी थी. उसके बाद भी पुलिस की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया. जब इसका वीडियो सामने आया है तो लोग सवाल पूछ रहे हैं कि अब तक सरकार कहां थी. ?

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

3 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

4 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

4 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

4 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

5 hours ago