Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: देश के कई राज्यों में बारिश से बढ़ी परेशानी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, लेह में फटा बादल

Weather Update: देश में मानसून के कारण कई राज्यों में बारिश हो रही है. कई शहरों में बाढ़ जैसी हालात हो गई है. राजधानी दिल्ली में अब यमुना के जलस्तर में धीर-धीरे गिरावट आ रही है जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Weather Update

Weather Update: प्रतीकात्मक तस्वीर

Weather Update: देश में मानसून के कारण कई राज्यों में बारिश हो रही है. कई शहरों में बाढ़ जैसी हालात हो गई है. राजधानी दिल्ली में अब यमुना के जलस्तर में धीर-धीरे गिरावट आ रही है जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, महाराष्ट्र के रायगढ़ में तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलन में काफी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है. बीते बुधवार और गुरुवार की देर रात हुए भूस्खलन से अभी तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है. बचाव दल ने कई लोगों को मलवे से बचाया भी है. लद्दाख के लेह से बादल फटने की खबर सामने आ रही है. वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के साथ कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Weather Update: महाराष्ट्र में भारी बारिश के बिगड़े हालात

महाराष्ट्र में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं. रायगढ़ के अलावा मुंबई समेत राज्य के अन्य क्षेत्रों में बारिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है. भारी बारिश के कारण नवी मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है. यहां लोगों को अपने घर से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मुंबई में बारिश के कारण ट्रैफिक जाम की भी बहुत दिक्कतें आ रही हैं. मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण राज्य के कई क्षेत्रों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. मुंबई, थाणे, रत्नागिरी, रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पालघर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है.
महाराष्ट्र के अलावा राजस्थान में भी बारिश ने ‘तांडव’ मचा दिया है. यहां के जोधपुर में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई.

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उछाल, जानिए दिल्ली समेत अपने शहर का फ्यूल रेट

मौसम विभाग ने बताया कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आने वाले समय में देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है. विभाग के अनुसार महाराष्ट्र, राजस्थान, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत लक्ष्यद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश होने की संभावना जताई है.

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का ताजा अपडेट

पिछले दिनों यमुना के बढ़े जलस्तर ने दिल्ली के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दिया था. प्रभावित लोगों को राहत शिविर में रखा गया. ताजा जानकारी के अनुसार, न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया शुक्रवार रात 10 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 205.48 मीटर दर्ज किया गया. बताया गया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे एक बार फिर से यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई यानी वह खतरे के निशान को पार किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital