Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Azamgarh: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे हाथी को ट्रक ने मारी टक्कर, लगी गम्भीर चोटें, दो महावत भी घायल

हाथी को गंभीरपुर बाजार में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाना था, लेकिन इससे पहले वह दुर्घटना का शिकार हो गया.

फोटो सोशल मीडिया

Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे एक हाथी को ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी है, जिससे हाथी के साथ ही दो महावत भी गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद से ही आस-पास के लोग एकत्र हो गए और ट्रक वाले का विरोध करने लगे. इससे पहले की कोई ट्रक चालक को पकड़ पाता, वह मौके से फरार हो गया है. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं.

जानकारी सामने आ रही है कि, जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए हाथी जा रहा था. हाथी के साथ ही दो महावत भी थे और सभी साथ-साथ चल रहे थे. हाथी ठेकमा की तरफ से आ रहा था. इसी दौरान हाथी जैसे ही गंभीरपुर स्थित बाजार से पहले बाबा की कुटी के पास पहुंचा कि पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हाथी सड़क पर ही गिर पड़ा और उसे गम्भीर चोटे आ गईं. बताया जा रहा है कि हाथी की कमर में गम्भीर चोटें आई हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: बालासोर रेल हादसे के बाद सतर्क हुआ यूपी, लखनऊ-गोरखपुर रूट पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम का शुरू किया गया काम

वहीं महावत सरदार व नासिर को भी गम्भीर चोटें आई हैं. दोनों रामपुर कठरावा थाना देवगांव के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि हाथी को गंभीरपुर बाजार के निवासी नरसिंह यादव की पुत्री के वैवाहिक समारोह में शामिल होना था. इस बारे में महावत सरदार ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने हाथी को जोरदार टक्कर मार दी है, जिससे हाथी के साथ चल रहे हम लोगों को भी टक्कर आई है और हाथी को भी गम्भीर चोटें आई हैं. वहीं दुर्घटना की जानकारी होने के बाद थाना गंभीरपुर प्रभारी मुरारी मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं. लोगों ने वन विभाग को भी इस घटना की सूचना दे दी है. इसी के बाद महावत के साथ ही हाथी का भी उपचार कराया गया है. वहीं मौके से ट्रक लेकर फरार हुए ट्रक चालक को भी तलाश किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital