देश

गोरखपुर में सड़क किनारे खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया. सड़क पर किनारे खड़ी बस में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें कुछ लोगों की जहां मौत हो गई है, वहीं काफी संख्या में लोग घायल भी हो गए हैं. गोरखपुर-कुशीनगर हाइवे पर जगदीशपुर के पास कल बृहस्पतिवार देर रात लगभग 11 बजे सड़क हादसा हो गया.

जोरदार थी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की बस से टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे 6 बस यात्रियों की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में करीब 26 यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है.

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बस पंचर होने के कारण सड़क के किनार खड़ी थी. गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के मल्लपुर के पास बस का पहिया पंचर हो गया था. ऐसे में बस को सड़क के किनारे खड़ी करने के बाद चालक और कंडक्टर ने यात्रियों को उनके गंतव्य स्थानों पर भिजवाने के लिए दूसरी बस मंगवाया था.

कुछ सवारियां बस में तो कुछ नीचे

ऐसे में गोरखपुर से एक खाली बस के पहुंचने पर पंचर बस की सवारियां उसमें बैठ रही थीं. कुछ यात्री जहां बस में बैठ गए थे, वहीं कुछ अपनी बारी की प्रतीक्षा में दोनों बसों के बीच में ही खड़े थे. तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें 6 की मौत हो गई और डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं. मौके पर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रुप से घायल यात्रियों में से तीन की अस्पताल में मौत हो गई. वहीं कई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सड़क किनारे खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत दो दर्जन से ज्यादा घायल

हादसे में इन लोगों की मौत

इस भयानक हादसे में 6 में से मृतकों के नाम नीतीश सिंह (25) पुत्र अशोक सिंह निवासी मदरहा, हिमांशुयादव (24) पुत्र बनारसी यादव, निवासी मिश्रीपट्टी पडरौना, कुशीनगर, हाटा कोतवाली, कुशीनगर, सुरेश चौहान (35) पुत्र जवाहिर चौहान, निवासी रूदौलिया, थाना तुर्कपट्टी, कुशीनगर और शैलेष पटेल है. इसके अलावा कई घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

Rohit Rai

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

10 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

25 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

56 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

56 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago