लाइफस्टाइल

Diwali के दिन चेहरे पर आएगा गजब का निखार, बस फॉलो करें ये टिप्स

Skin Care Tips: इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा. इस दौरान मौसम भी ठंडा हो जाता है. स्किन के लिए वैसे भी सर्दियों का मौसम ड्राई, रफ और बेजान करने वाला होता है. धनतेरस से शुरू हुई ये रौनक छठ पूजा तक चलेगी. त्यौहार के जश्न में चाहता है की वो अलग और सबसे खूबसूरत नजर आए.

खूबसूरत नजर आने के लिए सिर्फ मेकअप पर डिपेंड रहना जरूरी नहीं, जितना खर्चा आप महंगे कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स पर करती हैं उससे कहीं कम कीमत में आप अपनी नेचुरल स्किन को ही ग्लोइंग बना सकती हैं. इसके लिए आपको कुछ जरुरी टिप्स को घर बैठे फॉलो करना होगा.तो इस दिवाली मेरे साथ आप भी लीजिये अपनी नेचुरल स्किन को दिवाली तक ग्लोइंग बनाने का चैलेंज…अब को कौन से नेचुरल और जरुरी तरीके हैं जो इसमें आपकी मदद करेंगे उनकी बात करते हैं…

स्किन को हाइड्रेट रखें

स्किन को चमकदार रखने के लिए इसे हाइड्रेट करना बेहद जरूरी है. नेचुरल ब्यूटी के लिए नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. सर्दी आ गई हैं और इसमें प्यास कम लगती है पर आपको फिर भी कम से कम 3 लीटर पानी दिनभर में पीना है. इसके अलावा आप एक अच्छी क्वालिटी का हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइज़र स्किन केयर में शामिल करें. इसके यूज से आपकी त्वचा मुलायम बनी रहेगी.

सनस्क्रीन लगाएं

सनस्क्रीन हमारे चेहरे के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है. यह हमें सुरज की हानिकारक किरणों से बचाती है. सर्दी हो या गर्मी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बहुत ही जरूरी होता है. इसे लगाने के कई फायदे है जैसे यह एक्ने की समस्या को कम करता है, स्किन कैंसर से बचाता है और स्किन की प्री मैच्योर एजिंग से राहत भी दिलाता है. महिलाओं के साथ साथ पुरूष भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह सभी के लिए फायदेमंद है.

क्लींजर का यूज

दिवाली की सफाई के बाद गंदगी और डस्ट से स्किन फटने लगती है. इसलिए सफाई करते हुए हमें याद से स्किन पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर चाहिए. लेकिन यह भी ख्याल रहे कि इसके पहले आपकी स्किन ठीक तरह से क्लीन हो. इसलिए आप स्किन पर अपनी स्किन टाइप के अनुसार क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद चेहरे पर गुलाब जल का जरूर प्रयोग करें.

सीरम

फेस्टिव सीजन के दौरान और उससे कुछ समय पहले भी आप त्वचा की देखभाल के लिए सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं. ये चेहरे पर समय से पहले आने वाली झुर्रियों और झाइयों को कम करने में मदद करता है. बढ़ते प्रदूषण की वजह से आज के समय में सिर्फ फेसवॉश का इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा का ध्यान नहीं रख सकते. इसके लिए आपको सीरम की भी जरूरत पड़ती है. फेस सीरम आपकी स्किन में ना सिर्फ नमी को लॉक करता है बल्कि इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आने लगती है.

इस तरह करें एक्स्ट्रा केयर

  • जब भी घर से भर जातें तो मास्क पहन कर जाएं. मास्क की मदद से पॉल्युशन से तो बचाव होता ही है साथ ही बाहर की धूल-मिट्टी भी चेहरे से दूर रहती है.
  • आप फेस मास्क का इस्तेमाल भी कर सकती हैं लेकिन यह स्किन को ड्राई करता है.
  • अगर आप फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो किसी स्किन डॉक्टर से जरूर पूछ लें.
  • सबसे बेहतर है शीट मास्क. यह चेहरे को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट करता है. आपको मार्केट में कई फ्लेवर शीट मास्क मिल जाएंगे.
  • कोशिश करें कि रात को सोने से पहले एक बार अपने चेहरे को धो लें और तेल या कोई मोई

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

13 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

27 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

30 minutes ago

मौसम ने ली खतरनाक करवट, देश में दस्तक देने वाला है चक्रवात, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 20 राज्यों में अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

43 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

57 minutes ago