Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics: कांग्रेस पर फिर भड़के अखिलेश यादव, दागे सवाल, बोले- जातीय जनगणना किसने रोकी?

Akhilesh Yadav on congress: अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं होने दिया. इसके साथ ही जाति जनगणना की भी विरोध किया.

अखिलेश यादव (फोटो फाइल)

Lok Sabha Elections: मध्यप्रदेश चुनाव में कांग्रेस और सपा के बीच मतभेद सामने आए थे. इसके बाद से ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस पर हमलावर हैं. लगातार उनके कांग्रेस पर हमले के चलते गठंबधन इंडिया के एकजुट होने पर संशय बरकरार है. लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच घमासान होने के पूरे कयास लगाए जा रहे हैं. क्योंकि अखिलेश लगातार कांग्रेस पार्टी पर हमलावर. ऐसे में एक बार फिर सपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जाति जनगणना और मंडल आयोग की सिफारिशें लागू करने को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ है.

कांग्रेस पर जमकर बरसे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं होने दिया. सपा नेता गुरुवार को मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए छतरपुर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही चुनाव के चलते ही जाति जनगणना के बारे में बात कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने जाति गणना का विरोध किया और मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं होने दिया. सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि कांग्रेस ने कभी भी सामाजिक न्याय की बात नहीं की, वह आज ऐसा कर रही है. मंडल आयोग की सिफारिशें किसने रोकीं? कांग्रेस ने, जाति जनगणना किसने रोकी? कांग्रेस ने.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा हमारी पार्टी का मानना है कि सामाजिक न्याय तभी मिलेगा जब जाति जनगणना होगी और सभी को उनकी आबादी के हिसाब से अधिकार और सम्मान मिलेगा. तभी बाबासाहेब आंबेडकर का सपना पूरा होगा.

यह भी पढ़ें- UP: एक्ट्रेस जया प्रदा को कोर्ट से झटका, जारी हुआ गैर जमानती वारंट, जानें पूरा मामला

बीजेपी ने मध्यप्रदेश की हालत बिगाड़ी

अखिलेश ने कई मुद्दों पर राय रखी. आगे उन्होंने मध्यप्रदेश को लेकर बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वहां डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी अर्थव्यवस्था चरमरा गई है. उन्होंने कहा कई सालों से वहां बीजेपी सरकार है. प्रदेश की हालत के लिए बीजेपी ही जिम्मेदार है. वह 18 सालों से वहां सरकार में हैं. अखिलेश ने कहा कि अगर गरीबों को लाभ देने के लिए कर्ज भी लेना पड़े तो इससे पीछे नहीं हटना चाहिए.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital