देश

समर्थ ने नीचे उतारी लाश, गिरिबाला ने खोली गांठ..! ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने सीन रीक्रिएट कर कौन से राज खंखाले?

Twisha Sharma Case CBI Investigation: मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने केस हाथ में लेते ही ताबड़तोड़ और चौंकाने वाली कार्रवाई शुरू कर दी है. हाईकोर्ट द्वारा सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त होने और 28 मई को हुई गिरफ्तारी के बाद, अब सीबीआई 2 जून तक की रिमांड अवधि खत्म होने से पहले गुनाहगारों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए ‘क्राइम सीन रीक्रिएशन’ (वारदात का लाइव रूपांतरण) कर रही है.

सीबीआई की एक स्पेशल फॉरेंसिक टीम आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को लेकर उनके उसी भोपाल स्थित घर पर पहुंची है, जहां 12 मई को ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी.
80 किलो का डमी पुतला और ‘लिगेचर टेस्ट’, सास और पति के बयानों की खुली पोल

80 किलो का डमी पुतला और ‘लिगेचर टेस्ट(Twisha Sharma Case CBI Investigation)

इस क्राइम सीन रीक्रिएशन में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सीबीआई ने ट्विशा के वास्तविक वजन के बराबर, यानी पूरे 80 किलो का एक डमी पुतला तैयार करवाया है. असल में, पति समर्थ ने अपने बयान में दावा किया था कि उसने ट्विशा के शरीर को नीचे से संभाला था, जबकि उसकी मां गिरिबाला सिंह ने जिमनास्टिक बेल्ट के फंदे की गांठ को खोला था.

सीबीआई की टीम अब ‘लिगेचर टेस्ट’ के जरिए यह परख रही है कि उस जिमनास्टिक बेल्ट की मजबूती कितनी थी, वह कितना वजन झेल सकती थी और क्या एक महिला के लिए उस ऊंचाई पर जाकर अकेले गांठ खोलना मुमकिन था या नहीं.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ट्विशा की लंबाई का नया सस्पेंस

मामले (Twisha Sharma Case CBI Investigation) में सबसे बड़ा ट्विस्ट ट्विशा की लंबाई (Height) को लेकर आया है. आधिकारिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ट्विशा की जो लंबाई दर्ज की गई है, वह उसके मायके वालों द्वारा बताई गई वास्तविक लंबाई से काफी अलग है. लंबाई के इस बड़े झोल ने पूरी थ्योरी को उलझा दिया है. इसी रहस्य से पर्दा उठाने के लिए सीबीआई ने एक अलग हाइट का दूसरा पुतला भी मौके पर इस्तेमाल किया है, ताकि यह सटीक कैलकुलेशन की जा सके कि फंदे से लटकने के बाद पैर जमीन या बेड से कितनी दूरी पर थे.

ये भी पढ़ें: ईरान में सियासी भूचाल! क्या IRGC के विरोध में राष्ट्रपति पेजेश्कियान दिया इस्तीफा? तेहरान ने बताई पूरी बात

CCTV फुटेज और पति के फरार होने का राज

गौरतलब है कि 12 मई की इस वारदात के बाद से ही कई ऐसे कयास लगाए जा रहे थे जो हत्या की ओर इशारा करते हैं. घटना के तुरंत बाद पति समर्थ सिंह का अचानक लापता हो जाना, बाद में नाटकीय ढंग से आत्मसमर्पण करना, घटना से पहले और बाद की संदिग्ध सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और सास गिरिबाला सिंह के विवादित बयानों ने इस मामले को लंबे समय तक सुर्खियों में बनाए रखा.

बहरहाल, सीबीआई की इस वैज्ञानिक और निष्पक्ष पड़ताल के बाद अब पीड़ित परिवार को यह पूरी उम्मीद है कि ट्विशा की मौत का सच जल्द ही दुनिया के सामने होगा और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

32 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago