देश

कौन से हैं दो बिल जो लोकसभा में हंगामें के बीच हो गए पास?

विपक्ष के भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा में दो महत्वपूर्ण विधेयक बिना किसी विस्तृत चर्चा के पास हो गए हैं. इनमें राज्य का नाम आधिकारिक रूप से बदलने से जुड़ा केरल (नाम में बदलाव) विधेयक, 2026 और देश के ग्रामीण आर्थिक ढांचे को मजबूती देने वाला राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 शामिल है.

विपक्ष के लगातार विरोध और शोर-शराबे के बीच दोनों विधेयकों को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई. गौरतलब है कि चालू सत्र के दौरान लोकसभा में अब तक पारित हुए कुल 11 बिलों में से केवल 2 बिलों पर ही सदन में बहस हो सकी है, जबकि बाकी बिल विपक्ष के विरोध के बीच बिना चर्चा के पारित किए गए हैं.

1. केरल (नाम में बदलाव) विधेयक, 2026

यह विधेयक भारत के संविधान की पहली अनुसूची में संशोधन करने का प्रावधान करता है, जहां राज्यों के आधिकारिक नाम दर्ज हैं. मलयालम भाषा में इस राज्य को पारंपरिक और सांस्कृतिक रूप से हमेशा से ‘केरलम’ ही पुकारा जाता रहा है.

केरल विधानसभा ने पूर्व में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से देश के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने का आग्रह किया था. विधेयक के पूरी तरह कानून बनते ही केंद्र सरकार के सभी आधिकारिक दस्तावेजों, अंतरराष्ट्रीय संधियों, भाषाई रिकॉर्ड्स और राष्ट्रीय मानचित्रों में नया नाम ‘केरलम’ दर्ज हो जाएगा.

2. राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026

सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) बिल, 2026 पेश किया. लगातार हंगामे के बीच यह बिल भी बिना बहस के पारित हो गया. यह नया विधेयक दशकों पुराने ‘राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम अधिनियम, 1962’ में महत्वपूर्ण संशोधन करता है. इस संशोधन का प्राथमिक लक्ष्य राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) के कामकाज के दायरे को बढ़ाना और उसे फंड जुटाने व डिजिटल तकनीकों को अपनाने के लिए अधिक प्रशासनिक अधिकार देना है.

ये भी पढ़ें: रांची की बात नहीं, दिल्ली पर हमला…; JPSC-JSSC पेपर लीक से सीएम हेमंत सोरेन ने कैसे झाड़ा पल्ला?

इसके जरिए सहकारी समितियों, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) और छोटे ग्रामीण उद्यमों को मिलने वाले लोन व वित्तीय सहायता की प्रक्रिया को बेहद तेज, लचीला और पारदर्शी बनाया जाएगा. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. बिचौलियों के बिना सीधे और त्वरित आर्थिक मदद मिलने से जमीनी स्तर पर काम कर रही सहकारी संस्थाओं को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ग्रामीण रोजगार में भारी बढ़ोतरी होगी.

9 बिल बिना बहस के पास

लोकसभा में हंगामे के बीच बिना किसी विस्तृत चर्चा के ‘केरल (नाम में बदलाव) विधेयक, 2026’ और ‘राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026’ का पारित हो गया. हालांकि, चालू सत्र में 11 में से 9 बिल बिना किसी बहस के पास हो चुके हैं. अब देखना यह होगा कि उच्च सदन यानी राज्यसभा में इन विधेयकों की यात्रा कैसी रहती है और इन्हें पूरे देश में किस प्रकार से अमल में लाया जाता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

20 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

31 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

35 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

1 hour ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

2 hours ago