देश

बिहार के बक्सर में दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी, पति अनिशा और पत्नी पायल ने एक दूसरे को पहनाया वरमाला

प्रशांत राय, बक्सर

Buxar: जिले के डुमरांव शहर के डुमरेजनी मंदिर परिसर दो नर्तकियों के समलैंगिक शादी का गवाह बना. इस मंदिर में आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करने वाली दो समलैंगिक नर्तकियों ने आपस में शादी की है, जो पूरे जिले में चर्चा का बिषय बना हुआ है. दोनों कोरानसराय के एक आर्केस्ट्रा पार्टी में पिछले तीन सालों से काम कर रही हैं. इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि दोनों ने सात फेरे ले सात जन्मों तक एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाई है.

पति बनी अनिशा तथा पत्नी बनी पायल

बता दें कि कोरानसराय के आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करने वाली त्रिवेणीगंज सुपौल की रहने वाली अनिशा कुमारी, पिता उमेश सरदार तथा जयनगर अररिया की रहने वाली पायल कुमारी, पिता फेकूू सरदार ने डुमरेजनी मंदिर में शादी करने के पहले डुमरांव अनुमंडलीय कोर्ट पहुंचकर सबसे पहले अपनी शादी को कानूनी जामा पहनाया. उसके बाद डुमरांव के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में मत्था टेका. इसके बाद दोनों ने अपने साथियों के साथ डुमरेजनी मंदिर पहुंचकर पूरे धूम-धाम से शादी की. पति बनी अनिशा और पत्नी बनी पायल ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया. इस दौरान वहां खड़े आर्केस्ट्रा पार्टी के लोगों ने तालियां बजाकर दोनों को बधाई दी.

इसे भी पढ़ें: UP News: मायके वाले नहीं पूरी कर पाए पांच लाख की मांग, तो शौहर ने फोन पर ही कह दिया, तलाक-तलाक-तलाक, 13 पर मुकदमा दर्ज

क्या कहते हैं आर्केस्टा संचालक

आर्केस्ट्रा पार्टी के संचालक सुपौल के रहने वाले लालजी ने बताया कि अनिशा का परिवार इस शादी से सहमत है जबकि पायल का परिवार इसका विरोध कर रहा है. बावजूद दोनों अब सारी बंदिशों को ताक पर रख साथ रहने की कसमें खा चुकी हैं. कहा जा रहा है कि जिले में समलैंगिक शादी की यह पहली घटना है.

गौरतलब है कि मामले को लेकर जब डुमराव अनुमंडल के एएसपी श्रीराज, एवं एसडीएम कुमार पंकज से पूछा गया तो उन्होंने इस तरह के किसी भी शादी की जानकारी होने से इनकार किया. एएसपी ने बताया कि इसमें पुलिस की कोई रोल नही होता है. स्थानीय थाना को इस बात की जानकारी होगी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago