देश

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर एक्टिव हुई कांग्रेस, सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज होगी संसदीय समिति बैठक

प्रधानमंत्री मोदी के बयान और विधि आयोग के नोटिफिकेशन के बाद पूरे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बहस शुरू हो गई है. इसी बीच कांग्रेस का यूसीसी को लेकर क्या रुख होगा, इसपर सभी की नजरें बनी हुई हैं. वहीं कांग्रेस की संसदीय समिति आज (1 जुलाई) 10 जनपथ पर एक बैठक आयोजित करेगी. जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाधी करेंगी.

असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

दूसरी तरफ एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुसलमानों का एक वर्ग पसमांदा मुसलमानों को आगे नहीं बढ़ने दे रहा है, लेकिन सच्चाई ये है कि सभी मुस्लिम गरीब हैं खासकर जो ऊंची जाति के मुसलमान हैं वो ओबीसी हिंदुओं से भी गरीब हैं. ओवैसी ने पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा कि वे पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, फिर उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण बजट में 40 फीसदी की कटौती क्यों कर दी?

सरकार सुप्रीम कोर्ट में दलित मुसलमानों के आरक्षण का विरोध करती है

ओवैसी ने आगे कहा कि पीएम मोदी पसमांदा मुसलमानों की बात करते हैं, लेकिन उनकी सरकार सुप्रीम कोर्ट में दलित मुसलमानों के आरक्षण का विरोध करती है. क्यों बीजेपी पिछड़े मुस्लिमों के आरक्षण का विरोध कर रही ? क्यों वे इस सामाजिक अन्याय का दोष यूनिफॉर्म सिविल कोड पर डालेंगे?

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी पसमांदा मुसलमानों की बात करते हैं, लेकिन सरकार दलित मुस्लिमों के आरक्षण का सुप्रीम कोर्ट में विरोध करती है: ओवैसी

ओवैसी ने न सिर्फ बीजेपी को घेरा बल्कि कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और दूसरी सामाजिक न्याय की बात करने वाली पार्टियां बताएं- हमें हमारा उचित हिस्सा कब मिलेगा, या फिर हम इसी बात पर खुश होते रहें कि हमारे नेता इफ्तार की पार्टी में टोपी पहनकर आते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

2 minutes ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

15 minutes ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

29 minutes ago

लसोड़ा… नाम तो सुना होगा! सेहत के लिए फायदे भी जानें, थाली का स्वाद और बीमारियों की छुट्टी

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…

33 minutes ago

‘भारत तुम्हारे साथ है, नरेंद्र’:पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…

35 minutes ago

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

1 hour ago