नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के मौके पर चिकित्सकों के योगदान की सराहना की. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर, मैं पूरे डॉक्टर समुदाय के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं. यहां तक कि सबसे अभूतपूर्व समय में भी, चिकित्सकों ने उच्चतम स्तर के साहस, निस्वार्थता और दृढ़ता का उदाहरण पेश किया है. उपचार से परे उनका समर्पण हमारे समाज को उम्मीद और मजबूती देता है.”
बता दें कि प्रसिद्ध चिकित्सक बिधान चंद्र रॉय की याद में एक जुलाई को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ मनाया जाता है. रॉय पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री भी रहे थे. उनका जन्मदिन और पुण्यतिथि इसी दिन पड़ती है. एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस’ पर इन पेशेवरों की सेवाओं की भी सराहना की. ‘इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आईसीएआई) की स्थापना एक जुलाई 1949 को हुई थी. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर, हम एक ऐसे पेशेवर समुदाय का सम्मान करते हैं जो हमारे देश के प्रमुख वित्तीय वास्तुकारों में से एक है. उनका विश्लेषणात्मक कौशल और दृढ़ प्रतिबद्धता हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है. उनकी विशेषज्ञता एक समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मदद करती है.”
यह भी पढ़ें- यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर एक्टिव हुई कांग्रेस, सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज होगी संसदीय समिति बैठक
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के मौके पर चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानवता की सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने दुनिया में अहम योगदान दिया है. शाह ने ट्वीट किया, “चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं, जो हमारे स्वास्थ्य और खुशहाली की सुरक्षा करते हैं” उन्होंने कहा, “मानवता की सेवा के प्रति चिकित्सकों की अटूट प्रतिबद्धता से हमारी दुनिया में अहम बदलाव आया है और यह जारी रहेगा. चिकित्सकों और जीवनरक्षकों को सलाम.”
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…