देश

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे के बाद उद्धव ठाकरे ने साधा निशाना, बोले- उम्मीद है कि Accident से सरकार की आंखें खुलेंगी

शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया, साथ ही राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार पर समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया.

“बुलढाणा में हुई इस दुर्घटना से सरकार की आंखें खुल जानी चाहिए”

ठाकरे ने एक बयान में कहा कि बुलढाणा में हुई इस दुर्घटना से सरकार की आंखें खुल जानी चाहिए, क्योंकि बीते वर्ष से जब से ये एक्सप्रेस-वे खुला है तब से 300 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे बुलढाणा में सिंदखेडराजा के पास पिंपलखुता गांव में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक यात्री बस में आग लग गई, जिसमें झुलसकर कुल 25 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक वाहन में 33 लोग सवार थे, जिसमें से आठ लोग सुरक्षित हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल दिसंबर में 520 किलोमीटर लंबे नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्धघाटन किया था. इस एक्सप्रेस-वे का आधिकारिक नाम ‘हिंदू ह्रदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग’ है. ये परियोजना महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महत्वकांक्षी योजना है.

“समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं में 300 से ज्यादा लोगों की मौत”

बुलढाणा दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और चौंका देने वाली घटना करार देते हुए ठाकरे ने एक बयान में कहा कि बीते एक साल में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”लेकिन सरकार ने इन हादसों को रोकने के लिए कुछ भी नहीं किया. उम्मीद है कि बुलढाणा हादसे से सरकार की आंखें खुलेंगी.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

21 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

53 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago