फोटो क्रेडिट @njohncamm
France Riots: फ्रांस में दंगे की स्थित बनने के बाद इससे निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग विश्व स्तर पर हो रही है. दंगाईयों, अपराधियों के खिलाफ उनकी नीति और कार्रवाई से प्रभावित होकर उनकी बुलडोजर के साथ फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए जर्मनी के प्रोफेसर ने जमकर तारीफ तो की ही है, साथ ही कहा है कि “सीएम योगी 24 घंटे में फ्रांस के दंगे को नियंत्रित कर सकते हैं.” बता दें कि इस वक्त सोशल मीडिया पर सीएम योगी के साथ बुलडोजर की फोटो तेजी से वायरल हो रही है.
बता दें कि जर्मनी के विख्यात एवं सुप्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ प्रो एन जॉन ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ की ट्विटर पर जमकर तारीफ की है. इसी के साथ उनकी एक तस्वीर बुलडोजर के साथ शेयर की है. इस तस्वीर में जहां एक ओर बुलडोजर दिख रहा है तो दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ का कैरीकेचर है. इसी के साथ उन्होंने इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए अंग्रेजी में लिखा है, जिसका यहां पर हिंदी अर्थ कुछ इस तरह है, “भारत में शासन करने और कानून/व्यवस्था बनाए रखने का एकमात्र तरीका यही है! बाकी सब बकवास और बकवास है.”
साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि फ्रांस में दंगे की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारत को सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजना ही होगा. उन्होंने यह भी कहा कि हे भगवान, वह 24 घंटे के भीतर ऐसा करेंगे. बता दें कि ये ट्वीट उन्होंने 30 जून को किया था, जिस पर अभी तक 8 हजार से ऊपर लाइक आ चुके हैं और 25 सौ से ऊपर रिट्वीट हो चुके हैं. इसी के साथ 260 लोग कॉमेंट कर चुके हैं. यह ट्वीट ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसी तस्वीर को बार-बार शेयर कर रहे हैं.
वहीं इस सम्बंध में भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि, “विदेशों में सराहा जा रहा है योगी मॉडल.
पिछली सरकारों में हर जिले में कर्फ्यू लगता था, आज यूपी पूरी तरह से दंगा मुक्त है. यूपी की कानून-व्यवस्था ठीक है,इस पर अंतरराष्ट्रीय मुहर लग रही है.”
बता दें कि फ्रांस में भड़की हिंसा लगातार 4 दिन से जारी है. पेरिस की सड़कों पर उपद्रवी जमकर तांडव कर रहे हैं और जगह-जगह अगजनी देखने को मिल रही है. इस सम्बंध में तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. मंगलवार को पेरिस में पुलिस की गोलीबारी में मरे एक युवक की हत्या के बाद से स्थानीय लोग भड़क गए हैं और विवाद इस कदर बढ़ गया है कि स्थिति नियंत्रण से बाहर दिखाई दे रही है. उपद्रवी पुलिस को भी निशाना बना रहे हैं. अभी तक प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प की घटनाओं में 200 पुलिस अधिकारियों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…