देश

उज्जैन में महाशिवरात्रि पर प्रज्ज्वलित होंगे 21 लाख दीप, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

उज्जैन में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व दीपावली की तरह मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महाशिवरात्रि पर अवंतिका वासी 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर महाकाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करेंगे. समाज और शासन की सहभागिता से ही यह अभूतपूर्व आयोजन संभव होगा. मुख्यमंत्री चौहान उज्जैन में 18 फरवरी महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीप प्रज्‍ज्वलन के महाअभियान की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे. मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह, संचालक संस्कृति और संस्कृति विभाग के अधिकारी सम्मिलित हुए. उज्जैन से उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, कमिश्नर, कलेक्टर और अन्य अधिकारी वर्चुअली जुड़े.

जीरो वेस्ट के सिद्धांत पर होगा आयोजन

जानकारी दी गई कि महाशिवरात्रि दीपोत्सव को “शिव ज्योति अपर्णम् 2023” का नाम दिया गया है. पर्व पर 21 लाख दीप प्रज्‍ज्वलित कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा. इससे पहले उज्जैन में वर्ष 2022 में महाशिवरात्रि पर 11 लाख 71 हजार 78 दीये प्रज्‍ज्वलित करने का विश्व रिकार्ड बनाया गया था. इसके बाद अयोध्या में वर्ष 2022 में ही दीपावली पर 15 लाख 76 हजार दीये प्रज्‍ज्वलित कर नया विश्व रिकार्ड बनाया गया था. उज्जैन में महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीये प्रज्‍ज्वलित करने की योजना है. यह संपूर्ण आयोजन जीरो वेस्ट के सिद्धांत पर होगा.

मंदिर, घाट और शहर के प्रमुख स्थलों पर होगी साज-सज्जा

उज्जैन में शिव ज्योति अपर्णम् में क्षिप्रा नदी के घाटों सहित शहर के मंदिर, समस्त व्यावसायिक स्थल और घर-घर में दीप प्रज्‍ज्वलित किए जाएंगे. विद्युत साज-सज्जा के साथ प्रमुख स्थानों पर रंगोली और साज-सज्जा के अन्य उपक्रम भी होंगे. क्षिप्रा नदी के तट पर केदारेश्वर घाट पर 3 लाख 10 हजार, सुनहरी घाट पर 1 लाख 75 हजार, दत्त अखाड़ा पर 4 लाख 50 हजार, राम घाट से बंबई धर्मशाला पर 2 लाख 50 हजार, बंबई धर्मशाला से नरसिंह मंदिर तक 3 लाख 75 हजार और भूखी माता मंदिर की ओर माली घाट पर 4 लाख 75 हजार दीप प्रज्‍ज्वलित करने की योजना है. इस कार्य में लगभग 20 हजार स्वयं-सेवकों की भागीदारी होगी.

जन-सहभागिता के लिए संकल्पित हैं उज्जैनवासी

दीप प्रज्‍ज्वलन में जन-सहभागिता के लिए उज्जैनवासियों द्वारा संकल्प-पत्र भरा जा रहा है. सोशल मीडिया पर हैशटैग ‘शिव ज्योति अपर्णम्’ से लोगों को अभियान से जोड़ा जा रहा है. उज्जैन में जारी विकास यात्राओं में भी अभियान की जानकारी दी जा रही है. शहर के प्रमुख मंदिर महाकालेश्वर, मंगलनाथ, काल भैरव, गढ़कालिका, सिद्धवट, हरसिद्धि, चिंतामण गणेश और टॉवर चौराहा पर दीप प्रज्‍ज्वलित किए जाएंगे. नगर के प्रमुख व्यावसायिक परिसर जैसे दवा बाजार, शहीद पार्क, फव्वारा चौक, वी.डी. क्लॉथ मार्केट, सराफा, पटनी बाजार, चिमनगंज मंडी, सब्जी मंडी, नानाखेड़ा हाट और लखेरवाड़ी में दीप प्रज्‍ज्वलन के साथ विशेष साज-सज्जा होगी. आयोजन में शासकीय विभागों सहित व्यापारी एसोसिएशन, सामाजिक-धार्मिक संस्थाएँ और विक्रम विश्वविद्यालय सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी का कटेगा पत्ता? कप्तान श्रेयस अय्यर ने खोला टीम प्लान

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में जगह…

16 minutes ago

Asian Para Games: तीसरे दिन भारत का जलवा, प्रवीण कुमार ने नया रिकॉर्ड बनाकर जीता गोल्ड; बंटी को मिला सिल्वर

एशियन पैरा गेम्स के तीसरे दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल…

37 minutes ago

रावण जलते ही जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा…! घुटने लगा लोगों का दम, जानें आज कितना है AQI?

दशहरे पर रावण दहन और आतिशबाजी के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई…

1 hour ago

Atal Awasiya Yojana: महिलाओं को मिलेगी बिल्कुल मुफ्त शिक्षा, मोदी सरकार की इस योजना का फायदा उठाने के लिए करें बस ये काम

Atal Awasiya Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार की अटल आवासीय योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों…

1 hour ago

एक साथ 3 लाख सरकारी कर्मचारी छुट्टी पर! पंजाब में आज क्यों मचा है हड़कंप?

Punjab Employees Strike: पंजाब में करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक…

2 hours ago