Bharat Express DD Free Dish

Mahakal Temple

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में देश की आजादी का जश्न सबसे पहले मनाया गया. भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार तिरंगे के रंगों में किया गया, जिसे देखने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा.

सावन के पवित्र महीने में उज्जैन के महाकाल मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. महज 8 दिनों के भीतर 29 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है.

बाबा महाकाल के दरबार में अन्नदान करना अब और भी आसान होगा. मंदिर प्रशासन 4 मई से डिजिटल प्रणाली लागू कर रहा है, जिससे श्रद्धालु वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे. इस नई व्यवस्था में भक्तों को भगवान को भोग लगाने का विशेष अवसर भी मिलेगा और वे भविष्य की तिथियों के लिए एडवांस बुकिंग भी कर सकेंगे.

अवंतिका नगरी उज्जैन में रंगपंचमी पर भक्ति का अनूठा रंग देखने को मिला. महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती के साथ उत्सव की शुरुआत हुई, जहां पुजारियों ने बाबा महाकाल को विशेष केसरिया जल और हर्बल रंगों से सजाया. सुरक्षा के चलते इस बार मंदिर में बाहरी रंग-गुलाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा.

Mahakal Temple Shiv Navratri: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हो गया है. कोटेश्वर महादेव पूजन से शुरू हुए नौ दिवसीय अनुष्ठान के दौरान विशेष पूजा, अभिषेक और श्रृंगार होंगे.

Ujjain Basant Panchami: धर्म नगरी उज्जैन में बसंत पंचमी का पर्व उल्लास और परंपरा के साथ मनाया गया. महाकाल मंदिर में बाबा को पंचामृत स्नान और पीले पुष्प अर्पित किए गए, वहीं शिप्रा नदी पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया.

महाकालेश्वर मंदिर में अभिनेता आशीष विद्यार्थी और नीति आयोग की प्रमुख आर्थिक सलाहकार अन्ना रॉय ने दर्शन किए। दो अलग क्षेत्रों की हस्तियों का एक साथ आना आस्था के अनूठे संगम का प्रतीक बना।

उज्जैन में महाकाल मंदिर के गेट नंबर 4 के पास बनी एक दीवार ढह गई. जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है.

MP: महाकाल मंदिर में वीआईपी प्रोटोकॉल के जरिए सांसद, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री और कई बड़े नेता भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए आते हैं.

NSA Ajit Doval: महाकाल के मंदिर में दर्शन करने के बाद एनएसए अजीत डोभाल बाहर आए और उन्होंने मीडियाकर्मियों का अभिवादन किया.