देश

काशी में लगी ‘महाकाल’ की वैदिक घड़ी, पीएम मोदी ने किया अवलोकन; क्या है खासियत?

Indian Time Calculation Vedic Panchang : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश को 17,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उपहार दिया. इस सौगात में सबसे खास रहा उज्जैन में स्थापित विक्रमादित्य ‘वैदिक घड़ी’ (Vedic clock) का लोकार्पण.

महाकाल की नगरी उज्जैन, जो सदियों से समय गणना का केंद्र रही है, अब अपनी उस प्राचीन विरासत को डिजिटल अवतार में दुनिया के सामने पेश कर रही है.

वैदिक घड़ी की मुख्य विशेषताएं

यह केवल समय बताने वाली घड़ी नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति और विज्ञान का एक अनूठा संगम है:

– ऊंचाई: यह घड़ी उज्जैन की जीवाजी वेधशाला के पास 85 फीट ऊंचे टावर पर स्थापित की गई है.
– समय की गणना:  यह 24 घंटे के ग्रीनविच समय को 30 ‘मुहूर्त’ में विभाजित करती है. इसकी गणना सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक चलती है.
– डिजिटल फीचर्स:  इंटरनेट से जुड़ी यह स्मार्ट घड़ी वैदिक पंचांग, तिथि, ग्रहों की स्थिति, ज्योतिषीय गणना और भविष्यवाणियों की जानकारी भी देगी.
– निर्माण:  सइसे लखनऊ की ‘आरोहण संस्था’ द्वारा तैयार किया गया है.

मोहन यादव की पहल और विजन

इस घड़ी के निर्माण का श्रेय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) को जाता है. उन्होंने विधायक रहते हुए 2022 में इस टावर के निर्माण की घोषणा की थी. उन्होंने इसके लिए अपनी विधायक निधि से 1.68 करोड़ रुपये भी आवंटित किए थे. मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही इस परियोजना को उनकी सरकार की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.

उज्जैन से ही क्यों है इसका गहरा संबंध?

उज्जैन (Ujjain) को प्राचीन काल से ही भारत का समय निर्धारक शहर माना जाता रहा है:
1. कर्क रेखा: उज्जैन भौगोलिक रूप से कर्क रेखा पर स्थित है.
2. प्राचीन मध्याह्न रेखा: वर्तमान की 82.5°E मानक समय रेखा से पहले, उज्जैन (75.78°E) को ही भारत की समय मध्याह्न रेखा माना जाता था.
3. विक्रम संवत: सम्राट विक्रमादित्य की इस नगरी से ही हिंदू कैलेंडर ‘विक्रम संवत’ की शुरुआत हुई थी. माना जाता है कि 1906 से पहले भारत में समय की गणना इसी वैदिक पद्धति से होती थी.

उज्जैन में वैदिक घड़ी की स्थापना न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भारत के समृद्ध खगोलीय ज्ञान और विरासत से भी परिचित कराएगी.

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, एक ही दिन में चांदी 7000 रुपये टूटी; क्या ये निवेश का सही मौका है?

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

2 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

23 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

30 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

46 minutes ago