देश

उल्लू एप, देसीफ्लिक्स, ALTT बालाजी और बिग शॉट्स पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, सॉफ्ट पोर्न कंटेंट वाले इन Apps को किया बैन

केंद्र की मोदी सरकार ने सॉफ्ट पॉर्न कंटेंट वाले ओटीटी एप्स (Apps) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बैन लगा दिया है. इस कार्रवाई में उल्लू एप, ALTT, देसीफ्लिक्स और बिग शॉट्स एप शामिल है.

केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

केंद्र सरकार ने बैन किए गए एप्स (Apps) और वेबसाइट्स को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है, जिसमें इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को निर्देश दिए गए हैं कि देशभर में इस तरह के सॉफ्ट पोर्न कंटेंट दिखाने वाली 25 वेबसाइट्स को तत्काल बंद करें.

यह भी पढ़ें- कौन हैं Faheem Abdullah? जिसने अहान पांडे की ‘Saiyaara’ टाइटल ट्रैक को बनाया नंबर1 ट्रेंड, दी अपनी जादुई आवाज

Apps और वेबसाइट कर रही थीं नियमों का उल्लंघन

सूत्रों का कहना है कि सरकार ने इन सभी प्लेटफॉर्म को आईटी नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया, जिसमें अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट लगातार परोसा जा रहा था. इसी के चलते सरकार ने 25 वेबसाइट और 14 एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया.

यह भी पढ़ें- Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection: पवन कल्याण की ‘हरि हर वीरा मल्लू’ ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार कमाई, तोड़ा ‘छावा’ और ‘सैयारा’ का रिकॉर्ड

इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय को कई शिकायतें मिली थीं कि ये ऐप (Apps) इरॉटिक वेब सीरीज की आड़ में एडल्ट कंटेंट पेश कर रही हैं. बता दें कि इससे पहले इसी साल मार्च के महीने में भी सूचना मंत्रालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए 19 वेबसाइट और 10 एप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स पर प्रतिबंध लगा दिया था.

इन Apps पर लगा बैन

MIB ने अश्लीलता फैलाने वाले 25 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है. इन ऐप्स में ALTT, ULLU, बिग शॉट्स ऐप, देसिफ्लिक्स, बूमेक्स, नवरसा लाइट, गुलाब ऐप, कंगन ऐप, बुल ऐप, जलवा ऐप, वॉव एंटरटेनमेंट, लुक एंटरटेनमेंट, हिट प्राइम, फेनेओ, शोएक्स, सोल टॉकीज, अड्डा टीवी, हॉटएक्स वीआईपी, हलचल ऐप, मूडएक्स, नियोनएक्स वीआईपी, शोहिट, फुगी, मोजफ्लिक्स, ट्राइफ्लिक्स शामिल हैं। ये सभी आईटी अधिनियम और संबंधित कानूनों का उल्लंघन कर रहे थे और अश्लील कंटेंट परोस रहे थे.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

14 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

16 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

1 hour ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

2 hours ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

2 hours ago