क्राइम

मुंबई के अंधेरी में चल रहा था हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट, पुलिस ने 3 विदेशी महिलाओं समेत मैनेजर को किया गिरफ्तार

Mumbai Sex Racket: मुंबई पुलिस ने अंधेरी में एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट (Mumbai Sex Racket) का पर्दाफाश किया है. यह सेक्स रैकेट अंधेरी-कुर्ला रोड पर टाइम स्क्वायर के पास एक होटल की 8वीं और 9वीं मंजिल पर चल रहा था. पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन विदेशी महिलाओं को देह व्यापार से मुक्त कराया और होटल मैनेजर आलम खलील चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. होटल मालिक अब्दुल सलाम के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, जिसकी तलाश जारी है.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में छापा मारा. जांच के लिए एक फर्जी ग्राहक को होटल भेजा गया, जिसे मैनेजर आलम चौधरी ने 6,000 रुपये में सेवाएं देने का ऑफर दिया और आठवीं मंजिल के एक कमरे में ले गया. वहां फर्जी ग्राहक की मुलाकात एक विदेशी महिला से हुई, जिसने बताया कि दो अन्य महिलाएं भी उसी काम में शामिल हैं. तीनों महिलाओं ने देह व्यापार में अपनी संलिप्तता स्वीकारी. इसके बाद पुलिस ने दोनों मंजिलों पर छापा मारकर तीनों महिलाओं को हिरासत में लिया.

ऑनलाइन वेबसाइटों के माध्यम से भेजी जाती थी तस्वीरें- Mumbai Sex Racket

जांच में खुलासा हुआ कि यह रैकेट होटल मालिक अब्दुल सलाम के निर्देशों पर चल रहा था. एक एजेंट ऑनलाइन वेबसाइटों और मोबाइल नंबर के जरिए ग्राहकों को महिलाओं की तस्वीरें भेजता था. वह सौदे तय करने और ग्राहकों को होटल तक लाने में शामिल था. पुलिस अब इस एजेंट की तलाश कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन जुड़ा है.

ये भी पढ़ें- क्या है छांगुर बाबा का ‘चॉकलेट गैंग’! जिसकी मदद से चलता था अवैध धर्म परिवर्तन का कारोबार, पढ़ी-लिखी हिंदू लड़कियां भी बनी शिकार

वियतनाम की हैं तीनों महिलाएं

बचाई गई तीनों महिलाएं वियतनाम की नागरिक हैं. उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं और मेडिकल जांच के बाद उन्हें आश्रय गृह भेजा गया है. इसकी सूचना वियतनामी दूतावास को दे दी गई है. पुलिस ने आलम चौधरी और अब्दुल सलाम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पीआईटीए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस इस रैकेट के पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इस धंधे से अन्य लोग या स्थान भी जुड़े हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

22 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

55 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

57 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

3 hours ago