Saiyaara, Faheem Abdullah, Bollywood debut, Mohit Suri, trending song, Tanishk Bagchi, Arslan Nizami, Kashmiri singer, Saiyaara title track, YouTube views, hit songs.
Saiyaara Singer Faheem Abdullah: अहान पांडे ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म सैयारा की सक्सेस सातवें आसमान पर हैं. मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को फैंस से खूब तारीफें मिल रही हैं. इस फिल्म ने रिलीज के महज चार दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. थिएटर से तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें फिल्म देखते हुए दर्शकों की दीवानगी साफ दिखाई दे रही है. इसके अलावा लोगों को फिल्म का टाइटल ट्रैक भी जुबान पर छाया हुआ है. ये गाना भारत में इस समय नंबर 1 पर ट्रेंड पर कर रहा है. आमतौर पर जहां अरिजीत सिंह अधिकतर फिल्मों में अपनी आवाद देते हैं तो इस गाने को फहीम अब्दुल्ला (Saiyaara Singer Faheem Abdullah) ने अपनी आवाज दी है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं ये सिंगर?
कौन हैं फहीम अब्दुल्ला? (Saiyaara Singer Faheem Abdullah)
फहीम अब्दुल्ला सिर्फ 27 साल के है. फहीम फेमस सिंगर में से एक हैं जिनका कनेक्शन कश्मीर से है. मोहित सूरी की फिल्म सैयारा में टाइट ट्रैक को आवाज देने के लिए वह इंडिया आए थे. इस गाने से उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है. फहीम अब्दुल्ला के साथ गीताकर अर्सलान निजामी ने टाइटल ट्रैक को आवाज दिया है जिसमें उनका साथ तनिष्का बागची ने दिया है.
फहीम अब्दुल्ला ने टाइटल ट्रैक को बनाया नंबर1 ट्रेंड
एक इंटरव्यू के दौरान अर्सलान निजामी ने बताया कि उन्हें बचपन से म्यूजिक बनाना और लिखना पसंद था. वह फहीम अब्दुल्ला के साथ मिलकर कई गाने बना चुके हैं. सिर्फ 14 दिन का बजट लेकर दोनों मुंबई आए थे, जहां 13वें दिन उनकी मुलाकात तनिष्क बागची से हुई. यहीं से ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक की शुरुआत हुई. फहीम अब्दुल्ला की जादुई आवाज वाला ‘सैयारा’ सॉन्ग इंडिया में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. इसे यूट्यूब पर 79 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
इन गानों को दे चुके हैं अपनी आवाज
फहीम अब्दुल्ला का ‘सैयारा’ सॉन्ग भले ही खूब ट्रेंड कर रहा हो और लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं लेकिन सिंगर के पुराने गाने भी कम पॉपुलर नहीं हैं. उन्होंने ‘इश्क’, ‘झेलम’, ‘सजदे’, ‘ऐ याद’, ‘ख्वाब’ और ‘कश्मीर’ जैसे बेहतरीन गानों को अपनी आवाज दी है.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



