Uma Bharti Jhansi News: भारतीय जनता पार्टी की फायरब्रांड नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती एक बार फिर सक्रिय राजनीति में लौटने के पूरे मूड में नजर आ रही हैं. साल 2014 में झांसी से लोकसभा चुनाव जीतकर केंद्र में मंत्री बनने वाली उमा भारती को 2019 और 2024 के चुनावों में पार्टी ने टिकट नहीं दिया था. उन दिनों स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया गया था.
हालांकि, अब 2029 के चुनावों को लेकर उन्होने झांसी की रानी के अंदाज में हुंकार भर दी है. इस बार पार्टी के फैसले का इंतजार किए बिना अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं.
मीडिया के सामने अपनी मंशा साफ करते हुए उमा भारती ने कहा है कि अब वे घर बैठकर और अधिक स्वास्थ्य लाभ नहीं कर सकतीं. उन्होंने यह भी जोड़ा कि अंतिम फैसला भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा और वे पार्टी के हर निर्देश का पूरी निष्ठा से पालन करेंगी. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा-
“मैं 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हूं. यदि पार्टी मुझे लड़ाना चाहेगी तो मैं जरूर चुनाव लड़ूंगी. एक तरह से मैंने पार्टी को अपनी सूचना दे दी है और इस बार मैं पार्टी को ‘ना’ नहीं कहूंगी.”
उमा भारती के इस ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि उमा भारती झांसी सीट से चुनाव लड़ने पर अड़ जाती हैं तो वर्तमान सांसद अनुराग शर्मा का क्या होगा? अनुराग शर्मा फिलहाल झांसी से दो बार के सांसद हैं और क्षेत्र में उनकी गहरी पकड़ है. इसके अलावा उनके पिता विश्वनाथ शर्मा भी दो बार सांसद रह चुके हैं. ऐसे में, यदि उमा भारती झांसी सीट पर अपना दावा मजबूत करती हैं, तो टिकट को लेकर खींचतान देखने को मिल सकती है.
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…