Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी…’ उमा भारती के ऐलान से गरमाई सियासत, 2029 पर खोले पत्ते

Uma Bharti Jhansi News: बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने 2029 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने की इच्छा जताई है. उनके इस ऐलान के बाद एक बार फिस से सियासत गरमाई हुई है. आइये जानें उन्होंने क्या-क्या कहा?

Uma-Bharti-Jhansi-Lok-Sabha-Election-2029-Announcement

Uma Bharti Jhansi News: भारतीय जनता पार्टी की फायरब्रांड नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती एक बार फिर सक्रिय राजनीति में लौटने के पूरे मूड में नजर आ रही हैं. साल 2014 में झांसी से लोकसभा चुनाव जीतकर केंद्र में मंत्री बनने वाली उमा भारती को 2019 और 2024 के चुनावों में पार्टी ने टिकट नहीं दिया था. उन दिनों स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया गया था.

हालांकि, अब 2029 के चुनावों को लेकर उन्होने झांसी की रानी के अंदाज में हुंकार भर दी है. इस बार पार्टी के फैसले का इंतजार किए बिना अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं.

‘पार्टी लड़ाना चाहेगी तो 2029 का चुनाव जरूर लड़ूंगी’ (Uma Bharti Lok Sabha Jhansi)

मीडिया के सामने अपनी मंशा साफ करते हुए उमा भारती ने कहा है कि अब वे घर बैठकर और अधिक स्वास्थ्य लाभ नहीं कर सकतीं. उन्होंने यह भी जोड़ा कि अंतिम फैसला भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा और वे पार्टी के हर निर्देश का पूरी निष्ठा से पालन करेंगी. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा-

“मैं 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हूं. यदि पार्टी मुझे लड़ाना चाहेगी तो मैं जरूर चुनाव लड़ूंगी. एक तरह से मैंने पार्टी को अपनी सूचना दे दी है और इस बार मैं पार्टी को ‘ना’ नहीं कहूंगी.”

अनुराग शर्मा के साथ बढ़ सकती है रस्साकशी (Uma Bharti On Jhansi)

उमा भारती के इस ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि उमा भारती झांसी सीट से चुनाव लड़ने पर अड़ जाती हैं तो वर्तमान सांसद अनुराग शर्मा का क्या होगा? अनुराग शर्मा फिलहाल झांसी से दो बार के सांसद हैं और क्षेत्र में उनकी गहरी पकड़ है. इसके अलावा उनके पिता विश्वनाथ शर्मा भी दो बार सांसद रह चुके हैं. ऐसे में, यदि उमा भारती झांसी सीट पर अपना दावा मजबूत करती हैं, तो टिकट को लेकर खींचतान देखने को मिल सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital