देश

उमेश मिश्रा बने राजस्थान पुलिस के मुखिया, यूपी के कुशीनगर से है विराट कनेक्शन

आईपीएस उमेश मिश्रा राजस्थान पुलिस के नये DGP बन गये हैं.वे 1989 बैच के आईपीएस अफसर हैं और मुख्यमंत्री गहलोत के पसंदीदा और खास माने जाते हैं. मौजूदा डीजीपी एमएल लाठर अगले हफ्ते रिटायर हो रहे हैं और अब इस रिटायरमेंट से पहले राजस्थान सरकार ने नया डीजीपी चुन लिया है।

गौरतलब है कि मौजूदा पुलिस महानिदेशक लाठर 3 नवम्बर को रिटायर होने जा रहे हैं.नए  डीजीपी के नाम पर चर्चा के लिए बुधवार 26 अक्टूबर को दिल्ली में डीओपीटी की बैठक हुई .बैठक में 3 नामों पर चर्चा की गयी थी.लेकिन अंतिम फैसला उमेश मिश्रा के नाम पर ही हुआ.उनके नाम पर अंतिम मोहर अशोक गहलोत ने ही लगाई.इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि जोधपुर से आने वाले IPS और ACB के डीजी को डीजीपी बनाया जा सकता है.

यूपी के कुशीनगर से है ताल्लुक

सीनियर आईपीएस श्री उमेश मिश्रा 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं. इनका जन्म 1 मई सन 1964 को कुशीनगर जनपद के ग्राम सकरौली में हुआ था. हाल ही में उनके पास डीजी इंटेलिजेंस का पद भार का चार्ज था, गहलोत सरकार के संकटमोचन कहे जाने वाले तेजतर्रार और निडर आईपीएस अफसर उमेश मिश्रा की राजस्थान कैडर के पुलिस अधिकारियों में अच्छी पहचान और सिस्टम में भी अच्छी पकड़ रही है.

मिश्रा राजस्थान के चूरू, भरतपुर और पाली के पुलिस कप्तान भी रह चुके हैं. उनकी गिनती तेज तर्रार व निडर आईपीएस के तौर पर होती है.

उमेश मिश्रा अभी इंटेलिजेंस विभाग में डीजीपी पद पर हैं. वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेहद करीब हैं.खुफिया सूचनाएं देने के लिए उनकी सीएम से अक्सर बात होती रही है.हर मुश्किल वक्त में गहलोत सरकार को बचाने में भी अपनी भूमिका निभाई है. इतना ही नहीं, भारतीय सेना में पाक के लिए जासूसी करने वाले सैन्य कर्मियों का उन्होंने भंडाफोड़ भी किया था.नौकरशाही में भी उनकीअच्छी पकड़ है.

–भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

4 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

19 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

58 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago