देश

Indian Railways: लखनऊ से दिल्ली का किराया तीन गुना महंगा, हवाई जहाज की तर्ज पर बढ़ेगा भाड़ा

दीपावली  के बाद लखनऊ से दिल्ली तक ट्रेन का सफर तीन गुना तक महंगा हो गया है. त्योहार खत्म होने के बाद टिकटों को लेकर ऐसी मारामारी हुई कि वेटिंग के लिए भी एक लंबी कतार लग गई और यात्रियों को तय किराये से तीन गुना ज्यादा पैसे देकर सफर करना पड़ा. बुधवार को तेजस, शताब्दी और राजधानी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को तीन गुना अधिक किराया देकर सफर करना पड़ा. आम दिनो में इन ट्रेनों में 800 से 11 सौ तक किराया लगता है. लेकिन रेलवे ने अपनी कुछ ट्रेनों में फ्लेक्सी किराया शुरू किया है. जिसकी वजह से यात्रियों को 2500 तक किराया देना पड़ रहा है. फ्लेक्सी के तहत जैसे-जैसे सीटों की बुकिंग होती है वैसे-वैसे किराया बढ़ता जाता है. इस व्यवस्था से आम लोगों को अधिक भार उठाना पड़ रहा है.

दिवाली के बाद दिल्ली और मुंबई लौटने वालों के लिए अब कंफर्म सीटों की मारामारी शुरू हो गई है. मुंबई की ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा 144 पार कर चुका  है, जबकि दिल्ली की ट्रेनों में यह 125 पर पहुंच गई है. वहीं विमानों का किराया भी महंगा हो गया है, जिससे यात्रियों के सामने सफर का संकट खड़ा हो गया है.

यात्रियों की परेशानी बढ़ी

पुष्पक एक्सप्रेस, गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, शताब्दी चेयरकार,अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग से यात्रियों की परेशानी सातवें आसमान पर पहुंच गई है. दिल्ली और मुंबई की रूटीन ट्रेनों में लंबी वेटिंग देखने को मिल रही है. ऐसे में गुरुवार को भैया दूज का पर्व होने के बाद  भी शुक्रवार को तत्काल कोटो में सीटों की मारामारी हो रही है. लखनऊ से दिल्ली व मुंबई की ट्रेनों में 3800 तत्काल की सीटें हैं. तत्काल कोटे में कंफर्म टिकट हासिल करने के लिए यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

42 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago