देश

अनुप्रिया पटेल और उनके पति के खिलाफ हेमंत चौधरी हुए बागी, बोले- दोनों को एक्सपोज कर दूंगा

उत्तर प्रदेश की सियासी जमात अपना दल में फूट पड़ चुकी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष पटेल के करीबी माने जाने वाले पार्टी के युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है. हेमंत चौधरी ने कहा है कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी एक नई पार्टी बना कर अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारने वाले हैं.सिर्फ इतना ही नहीं,उन्होंने कहा कि वह अपना दल (एस) को पूरी तरीके से तबाह कर देंगे. वहीं इस पर पार्टी के विधायक जीत लाल पटेल ने हेमंत चौधरी पर पलटवार किया  है और कहा कि अपना दल (एस) को आप जैसों नेताओं की निजी महत्वाकांक्षा की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा.

हेमंत चौधरी ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष पटेल पर संगीन इल्जाम लगाते हुए विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय  में वे सबूतों के साथ इनका असली चेहरा उजागर करेंगे. उनका आरोप है कि कार्यकर्ताओं का ‘दोहन’ किया जा रहा  हैं.

अनुप्रिया पटेल पर निशाना

हेमंत चौधरी ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि पूर्व के चुनावों में पार्टी ने करोड़ों रुपये में टिकट बेचा और अपने कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया. चौधरी की मानें तो पार्टी के अब ऐसे हालात बन चुके हैं कि अनुप्रिया पटेल के पैर छूने के लिए नए कार्यकर्ता को 1 लाख तो वही पुराने कार्यकर्ताओं को 26 हजार रुपये की रसीद कटवानी पड़ती है. हेमंत चौधरी ने ये भी कहा है कि वह आने वाले समय में अपना दल (एस) को खत्म कर देंगे और जो भी पार्टी के कार्यकर्ता या विधायक हैं उन्हें अपने साथ लेकर आने वाले चुनाव में मैदान में उतारने वाले है .

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago