देश

Umesh Pal Murder Case: अखिलेश का बड़ा आरोप, बोले “इंटेलिजेंस फेल्योर से हुई उमेश की हत्या, मिट्‌टी में मिलाने को कहते हैं सीएम, तो जारी करें टॉप-10 माफियाओं की सूची”

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है और सीधे आरोप लगाया है कि इंटेलिजेंस के फेल होने के कारण ही उमेश की हत्या हुई है. इसी के साथ ये भी कहा कि सीएम माफियाओं को मिट्टी में मिलाने की बात कहते हैं तो टॉप टेन माफियाओं की सूची क्यों नहीं जारी करते.

शनिवार को अखिलेश यादव आजमगढ़ पहुंचे थे और उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के मुददे पर प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल है. उमेश पाल की हत्या इंटेलिजेंस फेल्योर के कारण हुई है. अगर किसी को गनर दिया जाता है, तो उसकी रिपोर्ट मांगी जाती है. सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी होती है. भाजपा का सदस्य कैसे मारा गया. गनर की जान चली जाए, तो इससे बड़ी बात नहीं हो सकती. एक नहीं दो-दो गनर की मौत हो गई. इसके साथ ही घटना के महत्वपूर्ण गवाह को भी मार दिया गया.

पढ़ें इसे भी- UP News: फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर ठगी करने वाला बिहार से गिरफ्तार, चार महीने पहले आजमगढ़ में की थी 18 लाख की ठगी

प्रयागराज में चल रही हो कोई शूटिंग

उन्होंने कहा कि शूटआउट का वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है कि जैसे प्रयागराज में कोई फिल्म की शूटिंग चल रही हो. वहां पर दिनदहाड़े बम और बंदूक से एक युवक को मार दिया जाता है. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है.

टॉप-10 माफियाओं की सूची जारी करने की मांग

अखिलेश ने कहा कि सपा पीड़ित परिवार के साथ है. उमेश पाल हत्याकांड का पूरा खुलासा होने के बाद वे मृतक के परिजन से मिलने जाएंगे. उन्होंने सरकार से मांग किया की पूरी घटना का खुलासा जल्द कराया जाए और कहा कि मुख्यमंत्री अगर माफियाओं को मिट्‌टी में मिलाने जा रहे हैं तो आखिर टॉप-10 माफियाओं की सूची क्यों नहीं आ रही है. उन्होंने आगे कहा कि टॉप-10 माफियाओं की सूची इसलिए नहीं आ रही है, क्योंकि उसमें बड़ी संख्या में भाजपा के नेता हैं. कानपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस का व्यवहार बदल गया. कानपुर में बलवंत को कैसे मार दिया. कानपुर में मां बेटी को मार दिया गया. अधिकारी भाग गए. जब पुलिस ही लोगों को मारने लगे तो कहां भागेंगे. भाजपा सरकार ने सारी व्यवस्था खराब करके रख दी है.

जनता को कोई उम्मीद नहीं है भाजपा से

अखिलेश यादव ने कहा कि यह (भाजपा) केवल धोखा देने वाले लोग हैं. जो लोग यहीं बगल में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे नहीं बना पा रहे हैं, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है. आजमगढ़ में भी अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है. यह सरकार जनता को धोखा देने का काम कर रही है. स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया. जानवर खेत चर रहे हैं, ऐसे में किसान कहां जाए. सपा प्रमुख का कहना है कि भाजपा से नौकरी और रोजगार की उम्मीद छोड़ दीजिए. यह लोग अग्निवीर और आउटसोर्सिंग जैसी आधी-अधूरी नौकरी ही दे सकेगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

10 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

49 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

1 hour ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

1 hour ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

2 hours ago