देश

Umesh Pal Murder Case: बरेली जेल में ही रची गई थी उमेश पाल की हत्या की साजिश, अतीक ने दिया था आदेश, सीसीटीवी फुटेज से हुआ बड़ा खुलासा

Umesh Pal Murder Case: बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में पुलिस को एक अहम सबूत मिला है. पुलिस को बरेली जेल का सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें दिखाई दे रहा है कि माफिया अतीक अहमद का बेटा असद , उसका दाहिना हाथ गुड्डू मुस्लिम, उस्मान और गुलाम जेल में ही अतीक के भाई अशरफ से मिलने पहुंचे थे. यह वीडियो 11 फरवरी का बताया जा रहा है और हत्या 24 फरवरी को हुई थी. इस वीडियो को उमेश पाल की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है.

इस सीसीटीवी के सामने आने के बाद एसआईटी का कहना है कि उमेश पाल की हत्या की पूरी योजना जेल में ही बनाई गई थी. जानकारी सामने आ रही है कि जेल में इनकी मुलाकात करीब दो घंटे 10 मिनट तक चली थी.

बरेली जेल में असद की आईडी का किया गया था इस्तेमाल
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि, सुबह 11 बजे असद के साथ ही अशरफ का साला सद्दाम, शूटर विजय उर्फ उस्मान चौधरी, लल्ला गद्दी, गुड्डू मुस्लिम और शूटर गुलाम बरेली जेल में अशरफ से मिलने पहुंचे थे. जानकारी सामने आ रही है कि, सभी ने उससे मिलने के लिए असद की आईडी का इस्तेमाल किया था. मुलाकात करने के बाद सभी 9 लोग दोपहर करीब 1 बजकर 10 मिनट पर जेल से बाहर चले गए थे. बताया जा रहा है कि, इसी मुलाकात के दौरान ही उमेश पाल की हत्या की साजिश रची गई थी. मालूम हो कि 24 फरवरी को दिन-दहाड़े उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी.

ये भी पढ़ें- Atiq Ashraf Murder: अतीक के दफ्तर में पसरा मिला खून, जगह-जगह मिले खून के छींटे, खंडहर हो चुके दफ्तर में मिली साड़ी, किसी महिला की हत्या की आशंका

इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ही अतीक अहमद के बेटे असद के साथ ही उसके गुर्गों के शामिल होने की बात साफ हो गई थी. हालांकि इससे पहले ही उमेश की पत्नी और मां ने अतीक पर ही हत्या की आशंका जताई थी और इसी के बाद अतीक के पूरे परिवार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया था.

बता दें कि हत्या के वक्त का जो सीसीटीवी सामने आया था, उसमें असद के साथ ही गुड्डू मुस्लिम का चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा था. बता दें कि इस हत्या के मामले में ही यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में असद के साथ ही गुलाम को भी एनकाउंटर में ढेर कर दिया है तो वहीं अतीक और अशरफ की हत्या बदमाशों ने कर दी थी. तो वहीं अतीक की पत्नी और उसका दाहिना हाथ गुड्डू मुस्लिम अभी भी फरार हैं और पुलिस दोनों की तलाश कर रही है.

पुलिस भी शक के घेरे में

सूत्रों की माने तो इस मामले में जेल पुलिस भी शक के घेरे में है. असद की आईडी से इतने लोगों को एक साथ अशरफ से मिलने की अनुमति कैसे मिली. दूसरे इन लोगों की अशरफ से जहां मुलाकात हुई, वहां कोई भी सीसीटीवी नहीं लगा था. इससे जेल प्रशासन व पुलिस पर और भी शक गहरा गया है. इस मामले में जब अतीक से पूछताछ की गई थी तब अतीक ने कोई खुलासा नहीं किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

11 seconds ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

35 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

2 hours ago