देश

Umesh Pal Murder Case: “अतीक को मिला था राजनीतिक संरक्षण, वरना 1990 में ही खत्म कर देता उसका आतंक ” पूर्व DGP ओपी सिंह का बड़ा बयान

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में लगातार माफिया अतीक के परिवार और गुर्गों के खिलाफ की जा रही एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस की ओर से कार्रवाई के बीच पूर्व डीजीपी ओपी सिंह का चौंकाने वाला बयान सामने आया है.

पूर्व डीजीपी ओपी सिंह ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में दावा किया है कि “अगर अतीक को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त नहीं होता तो वह उसके आतंक को 1990 में ही खत्म कर देते.” इसके साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया है कि “वह माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद के गैंग को गिरफ्तार करना चाहते थे, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते वह ऐसा नहीं कर सके.” उन्होंने कहा कि “अगर तब अतीक गिरफ्तार हो जाता या उसका एनकाउंटर कर दिया जाता तो उसके आतंक का साम्राज्य इतना बढ़ नहीं पाता.”

1990 में अतीक के अड्डे पर मारा था छापा- ओपी सिंह

निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए पूर्व डीजीपी ने दावा किया कि “जब वह 1989-90 में इलाहाबाद (प्रयागराज) के एसपी सिटी के रूप में तैनात थे. उसी दौरान उन्होंने अतीक के खिलाफ दर्ज एक मामले में पुलिस की एक टीम के साथ अतीक के अड्डे पर छापा मारा था. उस समय अतीक के हजारों समर्थकों ने पुलिस दल को घेर लिया था और पुलिसकर्मियों को गोली मारने के लिए तैयार थे.” ओपी सिंह ने ये भी दावा किया कि “माफिया अतीक के गुर्गों द्वारा पूरी पुलिस टीम को मार गिराया जा सकता था, अगर उन्होंने अतीक को चेतावनी नहीं दी होती कि अगर उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर एक भी गोली चलाई, तो अतीक और उसके समर्थक दोनों को पुलिस ढे़र कर देगी.”

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: जख्मी उमेश पाल गली में घुसे तो पीछे से दौड़कर आया अतीक का बेटा और झोंक दिए कई फायर, नए CCTV फुटेज ने किया बड़ा खुलासा

भाजपा नेताओं ने की थी प्रशंसा

ओपी सिंह ने ये भी दावा किया है कि “उस समय उनके काम की भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और इलाहाबाद के लोगों ने प्रशंसा की थी, लेकिन सत्ताधारी दल माफिया का समर्थन कर रहा था, जिसके कारण अतीक का उदय यूपी के सबसे खूंखार गैंगस्टर के रूप में हो गया.”

हत्याकांड मामले में अतीक के गुर्गों को ढूंढ रही है पुलिस

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस अतीक के फरार गुर्गों को ढूंढने में जुटी है. अब तक अतीक के गिरोह के केवल 10 सदस्यों का पता लगाया गया है और अब अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस पड़ोसी राज्यों के साथ-साथ आगरा सहित यूपी के विभिन्न शहरों में दबिश दे रही है. इस बीच, यूपी के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह के दावों पर टिप्पणी करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि “मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद दोनों विधायक थे और राज्य की राजनीतिक मशीनरी पर उनकी मजबूत पकड़ थी. हालांकि, अब ये दोनों एनकाउंटर में मारे जाने के डर से खुद को जेलों के अंदर सुरक्षित मानते हैं. यहां तक की अतीक खुद तबसे यूपी आने के लिए डरा है, जबसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी से माफिया का नाम मिट्टी में मिलाने का बयान दिया है. अतीक डर की वजह से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट चला गया है और याचिका दाखिल की है कि उसे यूपी न भेजा जाए.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

5 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

22 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

39 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

59 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago