देश

Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक के जीजा अखलाख से मिलने उसके घर गया था गुड्डू मुस्लिम, सामने आया CCTV फुटेज

Umesh Pal Murder Case: बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या के मामले में फरार चल रहा बमबाज गुड्डू मुस्लिम और अतीक के बहनोई अखलाख को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस सीसीटीवी फुटेज में गुड्डू मुस्लिम अखलाख के घर के अंदर जाते हुए दिख रहा है. इतना ही नहीं, अखलाख से गले भी मिल रहा है. जिससे साफ होता है कि डॉ. अखलाख ने गुड्डू मुस्लिम को अपने घर में पनाह दी थी. फिलहाल इसी आरोप में संदिग्ध मानते हुए डॉ. अखलाख अहमद को कल (2 अप्रैल)  एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था.

वहीं, इस सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद अब उमेश हत्याकांड मामले में अखलाख की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है. हालांकि गिरफ्तार करने के बाद लगातार उससे फारर शूटरों के बारे में पूछताछ की जा रही है.

जानकारी सामने आ रही है कि उमेश पाल की दिन-दहाड़े हत्या करने के बाद शूटर गुड्डू मुस्लिम 5 मार्च को अतीक के जीजा डॉक्टर अखलाख के घर मेरठ पहुंचा था और कई दिनों तक उसके घर में छिपा बैठा रहा था. वहीं इस पूरे मामले में अखलाख की भूमिका संदिग्ध देखते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर नैनी जेल भेज दिया है. इस पूरे मामले में ये भी जानकारी सामने आ रही है कि गुड्डू मुस्लिम के घर पहुंचने पर उसने अपने घर के सभी सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे, लेकिन किसी तरह से एक सीसीटीवी खुला रह गया और अखलाख का सारा राज सामने आ गया.

पढ़े इसे भी- UP Politics: “औरत के शरीर को हमेशा सुंदर रखता है गधे के दूध का साबुन…क्लियोपैट्रा तो नहाती थी…” BJP सांसद मेनका गांधी का अजीबो-गरीब बयान

वहीं, ये भी जानकारी सामने आ रही है कि जल्द ही अखलाख और अतीक के बीच रिश्ता बदलने वाला था. अखलाख की बेटी की शादी अतीक के बेटे असद से होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही असद ने उमेश पाल की हत्या कर दी और फरार हो गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, हत्या करने के बाद सभी हत्यारे अलग-अलग शहरों में भाग गए थे. गुड्डू मुस्लिम भी कई दिनों तक मेरठ में छिपा था और असद दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में छिपा बैठा था. यहीं पर गुड्डू ने रुपयों से भरा बैग असद को पहुंचाया था. जो रुपए असद को गुड्डू ने दिए थे, उसे अखलाख ने ही दिया था. वहीं ये भी जानकारी सामने आई है कि गुड्डू मुस्लिम से पहले असद भी अखलाख के घर गया था और अखलाख ने उसे 50 हजार दिए थे. इस तरह से हत्याकांड में शामिल कई गुर्गों को अखलाख ने अपने घर में पनाह दी थी.

सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले अतीक अहमद की कार भी लावारिश हालत में 6 मार्च को थाना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेढ़ी गांव के पास मिली थी. इस मामले में कौशांबी एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने संदीपन घाट थाना प्रभारी राकेश राय और हर्रायपुर चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार यादव को सस्पेंड कर दिया है. वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक अखलाख और उसकी बीवी पर धारा 120 बी लगाई गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

40 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

1 hour ago