शाइस्ता परवीन-फोटो-सोशल मीडिया
Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में मुख्य साजिशकर्ता माफिया अतीक अहमद को एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर करने के लिए गुजरात की साबरमती जेल से यूपी लाया जा रहा है. थोड़ी ही देर में वो प्रयागराज पहुंच जाएगा. वहीं, दूसरी ओर हत्याकांड में फरार उसकी बीवी शाइस्ता परवीन की बिना नकाब वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. हत्याकांड में शाइस्ता भी नामजद है और उस पर भी 25 हजार का इनाम है.
बता दें कि अभी तक जो भी तस्वीरें शाइस्ता की सामने आ रही थी वो बुर्के वाली ही थी. इस वजह यूपी पुलिस उसकी तलाश के लिए स्केच बनवाकर पोस्टर जारी करने वाली थी, लेकिन इसी बीच वायरल इस तस्वीर ने पुलिस की मुश्किलें आसान कर दी है. जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें शाइस्ता नीली साड़ी में नजर आ रही है.
बताया जा रहा है कि यह फोटो शादी के एक अलबम से पुलिस के हाथ लगी है. शाइस्ता की यह फोटो उस समय क्लिक की गई जब वह किसी पार्टी में शामिल हुई थी. फिलहाल उमेश पाल हत्या के मामले में शाइस्ता पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा है. वह हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रही है. उसकी तलाश में पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापामारी कर रही है तो वहीं जिन तीन महिलाओं ने प्रयागराज के एक इलाके में उसको पनाह दी थी, उनको भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.
बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस वारदात में उनके दोनों सुरक्षाकर्मी मारे गए थे. इस हत्याकांड के बाद उमेश पाल की पत्नी ने अतीक अहमद के साथ ही उसकी पत्नी, बेटे, भाई और गुर्गों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बता दें कि इस घटना को लेकर प्रयागराज पुलिस के साथ ही एसटीएफ, क्राइम ब्रांच लगातार कार्रवाई कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…