मनोरंजन

Akanksha Dubey: भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां ने दर्ज कराया FIR, लगाए गंभीर आरोप

Akanksha Dubey: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मां मधु दुबे ने सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह (Samar Singh) और उनके भाई संजय सिंह (Sanjay Singh) के खिलाफ मुकदमा (FIR) दर्ज कराया है. पुलिस को दिए तहरीर में आकांक्षा की मां (Madhu Dubey) ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने आरोप लगाया है कि मेरी आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म की शूटिंग करने के लिए वाराणसी आई थी. जो सारनाथ के सोमेंद्र होटेल के कमरा नंबर 105 में रुकी थी. मेरी लड़की को समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह लगभग तीन साल से टॉर्चर व परेशान करते थे. इन्हीं लोगों की प्रताड़ना से मेरी लड़की ने अपनी जान गवा दी.

ये भी पढ़ें: Akanksha Dubey: “गायक समर सिंह और उसके भाई ने कराई मेरी बेटी की हत्या”, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां ने लगाया गंभीर आरोप

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) रविवार को वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थी. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया था कि सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में आकांक्षा (25) का शव पंखे पर दुपट्टे से लगाए गए फांसी के फंदे से लटकता पाया गया था.

सारनाथ के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ज्ञान प्रकाश राय ने बताया था कि सारनाथ के एक होटल के कमरे में अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव मिला था. अभिनेत्री के शव को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया था. उन्होंने बताया था कि कमरे से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

35 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago