देश

Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक अहमद के करीबी बल्ली पंडित को पुलिस ने हिरासत में लिया, शाइस्ता गई थी मिलने

Umesh Pal Murder Case: बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की हत्या मामले में प्रयागराज पुलिस एक के बाद एक अतीक के गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में रविवार को अतीक के गुर्गे बली पंडित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

बताया जा रहा है कि शाइस्ता परवीन का जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है, उसमें वह नीवा में बल्ली पंडित से ही मिलने गई थी. तो दूसरी ओर खबर सामने आ रही है कि साबरमती जेल पहुंची एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस की टीम हत्याकांड मामले में अतीक से आज पूछताछ कर सकती है.

सूत्रों के मुताबिक, अतीक के गुर्गे बल्ली पंडित को पुलिस ने रविवार को हिरासत में लेकर अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और शूटर साबिर के बारे में पूछताछ कर रही है. हालांकि इस बात की पुलिस ने आधिकरिक पुष्टि नही की है. वहीं सूत्रों की मानें तो गुजरात के साबरमती जेल पहुंची एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस अतीक से हत्याकांड मामले में पूछताछ करने वाली है. इसके बाद इस मामले से जुड़े कई खुलासे सामने आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद से पूछताछ के लिए STF की स्पेशल टीम गुजरात रवाना, साबरमती जेल में होगी पूछताछ

चलेगा बुलडोजर

उधर, खबर सामने आ रही है कि माफिया अतीक अहमद के अन्य बमबाज और गोलीबाज शूटरों के अवैध निर्माणों पर एक बार फिर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली गई है. अब बारी है बमबाज गुड्डू मुस्लिम और गुलाम की. होली बाद इन्हीं के अवैध निर्माणों से ध्वस्तीकरण की शुरू करने की पीडीए ने रणनीति बनाई है. फिलहाल गुड्डू मुस्लिम का घर चक निरातुल की गली में होने की वजह से वहां मजदूरों को लगाकर अवैध भवन निर्माण को ढहाया जाएगा. बता दें कि गुड्डू मुस्लिम अतीक का बेहद करीब बताया जा रहा है. जानकारी सामने आई है कि वह बम बनाने में माहिर है.

गुड्डू मुस्लिम के भवन का नहीं पास है नक्शा

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुड्डू मुस्लिम के भवन का नक्शा पास नहीं है. इससे जुड़ी फाइल पर ध्वस्तीकरण का आदेश किया जा चुका है. इसी तरह मेहंदौरी में स्थित शूटर गुलाम के अवैध भवन निर्माण पर भी पीडीए का बुलडोजर चलेगा. पीडीए के सचिव अजीत कुमार का कहना है कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कहां से शुरू होगी, इस पर निर्णय के लिए सोमवार का दिन तय किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago