मनोरंजन

Oscars 2023: ऑस्कर में भारत का जलवा, नाटू नाटू और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ मिला अवार्ड, PM ने कहा- “भारत खुश और गौरवान्वित”

ऑस्कर्स 2023 से इस बार बड़ी खुशखबरी सामने आई है. ऑस्कर्स अवॉर्ड में हमारे देश ने परचम लहराया है. ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा पुरस्कार 95वें अकादमी अवॉर्ड्स (95th Academy Awards) यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 (Oscar Awards 2023) लॉस एजेंलिस के डॉल्बी थिएटर में चल रहा है. RRR फिल्म के गाने नाटू नाटू (Naatu Naatu Song) को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है. इस फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजमौली है. इस गाने के म्यूजिक कम्पोजर एमएम कीरावानी ने अवॉर्ड जीतकर सभी भारतीयों के दिलों में गर्व की भावना पैदा कर दी है. वहीं, भारत की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ (The Elephant Whispers) को भी ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है. भारत को दो ऑस्कर अवॉर्ड मिलने से देश में खुशी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू, केजरीवाल, एवं राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने ट्वीट कर गर्व व्यक्त किया है.

प्रधानमंत्री ने कहा, भारत खुश और गौरवान्वित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ के सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर इसकी पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि पूरा देश आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है.

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “असाधारण! ‘नाटु नाटु’ की लोकप्रियता वैश्विक है. यह एक ऐसा गीत होगा जिसे आने वाले कई वर्षों तक याद रखा जाएगा. इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए एम एम कीरावानी, चंद्र बोस और पूरी टीम को बधाई. भारत खुश और गौरवान्वित है.”

पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा, इतिहास रचने के लिए बधाई

पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू ने सोमवार को भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ की पूरी टीम को बधाई दी.

 

पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘ संगीतकार कीरावानी को, गीतकार चंद्रबोस, निर्देशक राजामौली और ‘आरआरआर’ की पूरी टीम को सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में प्रतिष्ठित पुरस्कार ऑस्कर जीत कर इतिहास रचने के लिए बधाई.’’ राज्यपाल सौंदरराजन ने भी ट्वीट किया, ‘‘ आरआरआर की पूरी टीम को बधाई, आपने ऑस्कर जीत भरतीयों और तेलुगु फिल्म जगत को गौरवान्वित किया है. ’’ अभिनेता चिरंजीवी ने भी ट्वीट करके फिल्म ‘आरआरआर’ की टीम को बधाई दी.

ये भी पढ़े:- Oscars 2023: ऑस्कर में भारत का जलवा, फिल्म RRR के गाने ‘नाटू नाटू’ ने जीता बेस्ट ओरिजिनल कैटेगरी अवॉर्ड

केजरीवाल ने कहा, टीम को ऑस्कर जीतने पर दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और फिल्म ‘आरआरआर’ के ऑस्कर जीतने पर सोमवार को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने देश का नाम रोशन किया है.

खरगे, राहुल, कई कांग्रेस नेताओं ने ‘आरआरआर’ की टीम को बधाई दी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व गांधी अध्यक्ष राहुल और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और फिल्म ‘आरआरआर’ के मशहूर गीत ‘नाटू नाटू’ के ऑस्कर जीतने पर सोमवार को बधाई देते हुए कहा कि यह भारत के लिए अत्यंत गौरवशाली क्षण है.

खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘हम ‘नाटू नाटू’ के ऑस्कर जीतने का जश्न मनाने में करोड़ों भारतीय नागरिकों के साथ शामिल हैं. भारत के लिए इतनी सारी खुशी लाने पर बहुत बहुत धन्यवाद. आरआरआर फिल्म की पूरी टीम को बधाई.’’

राहुल गांधी ने ‘नाटू नाटू’ के ऑस्कर जीतने पर खुशी जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘जिस गीत को भारत ने बहुत पसंद किया, वह सही मायने में वैश्विक हो गया। संगीतकार एम. एम. कीरावानी, गीतकार चंद्रबोस और ‘आरआरआर’ की पूरी टीम को बधाई.’’

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

33 minutes ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

40 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

49 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

1 hour ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

1 hour ago