शाइस्ता परवीन-गुड्डू मुस्लिम (लाल घेरे में)-फोटो सोशल मीडिया
Umesh Pal Murder Case: बसपा विधायक रहे राजू पाल की हत्या मामले में अहम गवाह उमेश पाल की हत्या के करीब दो महीने बाद भी माफिया अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता और उसका दाहिना हाथ गुड्डू मुस्लिम पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं. पुलिस आशंका जता रही है कि कहीं ऐसा न हो कि शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम साथ-साथ ही हों. शाइस्ता की देवरानी व अशरफ की पत्नी जैनब भी घटना के बाद से ही फरार है और उसे भी पुलिस तलाश रही है. फिलहाल अब खबर सामने आ रही है कि पुलिस उस पर इनाम राशि बढ़ाने की योजना बना रही है.
फिलहाल शाइस्ता परवीन पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया है. वहीं गुड्डू मुस्लिम पर पांच लाख रुपये का इनाम है. दोनों को यूपी पुलिस सहित एसटीएफ भी ढूंढ रही है और वे हाथ नहीं आ रहे हैं. अतीक की हत्या और असद के एनकाउंटर के बाद शाइस्ता के सरेंडर करने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन वह फिर भी सामने नहीं आई. ऐसे में कहा जा रहा है कि अतीक की बीवी शाइस्ता, उसकी बहन आयशा, जैनब और गुड्डू बमबाज साथ-साथ हो सकते हैं.
हत्याकांड के दो महीने बाद भी पुलिस से बच निकलने वाली शाइस्ता पर पुलिस अब इनाम की राशि ₹100000 करने की योजना बना रही है. बताया जा रहा है कि इस धनराशि को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है. वहीं फरार तीन शूटरों गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया है. हालांकि पूरे मामले पर पुलिस की ओर से अभी कोई पुष्टि की खबर सामने नहीं आई है. पुलिस अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.
बताया जा रहा है कि जब भी अतीक जेल जाता था तो शाइस्ता ही उसके काले कारनामों का हिसाब रखती थी. यही वजह है कि शाइस्ता को पुलिस हर हाल में पकड़ना चाहती है, क्योंकि उसके पास माफिया अतीक के कई राज हैं, जिससे तमाम और चेहरे अपराध की दुनिया के सामने आ सकते हैं. वह अतीक से मिलने साबरमती जेल जाती रही है. देश भर में फैली बेनामी संपत्तियों के बारे में भी उसे पता है. साथ ही उमेश पाल हत्याकांड की साजिश की बैठकों में शुरू से ही वह शामिल रही है. वह इस कांड के तमाम पहलुओं के बारे में जानती है. पुलिस को भरोसा है कि उसके पकड़े जाने के बाद तमाम राज खुल सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…