देश

अतीक की हत्या पर हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने उठाए सवाल, बोले- कानून व्यवस्था का उल्लंघन गंभीर घटना, इसकी जांच हो

Atique-Ashraf Murder Case: पुलिस हिरासत में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या को लेकर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि यह कानून व्यवस्था के उल्लंघन का गंभीर मामला है. दुष्यंत चौटाला यह घटना काफी गंभीर है क्योंकि पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों की हत्या की गई है. इस मामले की जांच होनी चाहिए. बता दें कि हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन (BJP-JJP) की सरकार है.

अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की 15 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हमलावरों ने इस हमले को उस समय अंजाम दिया था जब पुलिस दोनों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर आई थी. इसी दौरान पत्रकार बनकर आए हमलावरों ने अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी. हमलावरों के नाम अरुण मौर्य, सनी ओल्ड और लवलेश तिवारी हैं. तीनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं. तीनों ने पुलिस की मौजूदगी में मीडिया के सामने अतीक और अशरफ को गोली मारी थी.

दो बेटे जेल में, पत्नी फरार

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं, वह उमेश पाल हत्याकांड की आरोपी हैं. हत्या के बाद से शाइस्ता परवीन फरार है. पुलिस ने उस पर इनाम रखा है. अतीक के बड़े बेटे मोहम्मद उमर पर दो मुकदमे दर्ज हैं. सीबीआई ने 2 लाख का इनाम रखा था जिसके बाद उसने सरेंडर कर दिया. वह लखनऊ जेल में बंद है. अतीक के 5 बेटों में मोहम्मद अली दूसरे नंबर के बेटे हैं. उस पर 6 मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें-   Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता को बड़ा झटका, मायावती ने आनंद मोहन की रिहाई पर नीतीश कुमार पर बोला हमला

मोहम्मद अली पर हत्या की कोशिश और 5 करोड़ की रंगदारी का आरोप है. उसके फरार होने के बाद पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था. जिसके बाद 31 जुलाई 2022 को उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, फिलहाल अली नैनी सेंट्रल जेल में बंद है.

नाबालिग बेटे हुए थे अंतिम संस्कार में शामिल

अतीक के चौथे और पांचवें बेटे नाबालिग हैं. उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया. दोनों अतीक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे. अतीक की बहन आयशा नूरी भी अपराध की दुनिया में शामिल है. आयशा और उनकी बेटी उनजिला पर शूटरों को शरण देने का आरोप है. पुलिस ने आयशा से पूछताछ के बाद निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। आयशा अब कोर्ट की शरण में पहुंच गई हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago