देश

Umesh Pal Murder Case: दुबई में घूमता दिखा माफिया अतीक के भाई अशरफ का साला सद्दाम, वायरल हुई फोटो, जांच एजेंसियां हुई सतर्क

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में जहां एक ओर माफिया अतीक की फरार बीवी शाइस्ता यूपी पुलिस के लिए सिर दर्द बनी हुई है तो वहीं दूसरी ओर एक नई खबर सद्दाम को लेकर सामने आ रही है. इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस के होश उड़ गए हैं. क्योंकि जिस सद्दाम की खोज पुलिस यूपी सहित देश के अन्य राज्यों मे कर रही थी, वो तो दुबई में बैठा मिला है. उसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दुबाई का सीन दिखाई दे रहा है. ऐसे में अब पुलिस इस छानबीन में जुट गई है कि क्या ये फोटो हाल ही की है या फिर पुरानी. पुलिस सद्दाम को भी उमेश पाल हत्याकांड मामले में ही तलाश रही है.

सूत्रों के मुताबिक, अतीक के भाई अशरफ साले सद्दाम की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और दावा किया जा रहा है कि वह दुबई में बैठा है. यूपी पुलिस माफिया अतीक और अशरफ से जुड़े मामले में तलाश कर रही है.

बताया जा रहा है कि जैसे ही अशरफ के साले सद्दाम की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई इसके बाद तमाम एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं. कहा यह भी जा रहा है कि तमाम एजेंसियां इस बात में जुट गई है कि जगह जगह के एयरपोर्ट से सीसीटीवी फुटेज एकत्र करके उन्हें खंगालने की तैयारी की जा रही है ताकि सच का पता चल सके, कि कैसे वह भारत से फरार होकर दुबई पहुंचा. या फिर किसी ने उसकी पुरानी फोटो वायरल कर दी है. वहीं सूत्रों की माने तो मुताबिक अतीक व अशरफ का साला सद्दाम अतीक के लिए दुबई में कई प्रोजेक्टों में पैसा इन्वेस्टमेंट कराया था. इस सिलसिले में वह कई बार दुबई भी गया था. हालांकि सद्दाम की सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रही है, उसकी जांच में पुलिस जुट गई है, कि ये पुरानी है या नई.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: अतीक के वकील खान सौलत हनीफ को रिमांड पर लेने की तैयारी, उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस करेगी पूछताछ

बरेली पुलिस कर रही है सद्दाम की है तलाश

बता दें कि, बरेली पुलिस ने अशरफ के साले सद्दाम पर बिथरी चैनपुर पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने सद्दाम की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये से इनाम बढ़ाकर एक लाख रुपये भी कर दिया है. वहीं बरेली पुलिस पहले भी इस बात को कह चुकी है कि 11 फरवरी को सद्दाम ने अतीक की उसके शूटरों से मुलाकात कराई थी इसके बाद ही उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. इस संबंध में एक वीडियो भी बरेली के जिला जेल का वायरल हुआ था जिसमें 9 लोगों के अतीक और अशरफ से मिलने की पुष्टि भी हुई थी.

बता दें कि 24 फरवरी को बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की अतीक के बेटे असद सहित उसके गुर्गों ने दिन-दहाड़े हत्या कर दी थी. इस मामले में अतीक सहित उसके पूरे कुनबे पर मामला दर्ज किया गया था. हालांकि असद के साथ ही गुलाम का एनकाउंटर हो चुका है तो वहीं अतीक और अशरफ बदमाशों की गोलियों का शिकार हो चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में STF का एक्शन, कुख्यात गटारू गैंग से जुड़े 4 आरोपी दबोचे गए

UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…

6 hours ago

सरदार पटेल की जयंती पर दिल्ली में राष्ट्रीय एकता का महाआयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा संदेश

दिल्ली के पंजाबी बाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम…

7 hours ago