देश

UP News: गन्ने के खेत में मिला लेखपाल का शव, मचा हड़कम्प, छानबीन में जुटी पुलिस

कुलदीप पंडित

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के एक जंगल में लेखपाल का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि यहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में हत्याओं के कई मामले पिछले एक हफ्ते में सामने आए हैं. फिलहाल पुलिस अभी तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है. वहीं लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं के बाद यहां के लोगों में दहशत का माहौल है.

सूत्रों के मुताबिक, बागपत के थाना दोघट क्षेत्र से सामने आया है. यहां पर 5 दिन से लापता लेखपाल का शव जंगल के पास स्थित गन्ने के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. जहां इस मामले में लेखपाल के घरवाले कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं तो वहीं पुलिस अभी तक मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

बता दें कि लेखपाल प्रवीण कुमार मुजफ्फरनगर जनपद की बुढ़ाना तहसील में तैनात थे. वह 5 दिन से लापता थे. घर न पहुंचने पर परिवार वालों ने नाते-रिश्तेदार के यहां पता किया, लेकिन जब कहीं भी उनका नहीं पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जब लेखपाल की तलाश शुरू की तो इसी बीच एक शव गन्ने के खेत में मिला. जब इस शब की पहचान कराई गई तो वह लेखपाल का शव निकला. इस वारदात के बाद पूरे गांव में हड़कम्पमच गया.

ये भी पढ़ें- UP Politics: निकाय चुनाव में औंधे मुंह गिरने के बाद एक्शन में दिख रही है BSP सुप्रीमो मायावती, लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को नया रंग देने की तैयारी, अब युवा होंगे BSP की शक्ति

एसपी बागपत भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है. फिलहाल शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. दुसरी ओर ये भी सूचना सामने आ रही है कि बागपत के कई हिस्सों में करीब एक हफ्ते में तीन से चार लोगों की हत्या की गई है, लेकिन पुलिस अभी तक न तो हत्या के वजह जान पाई है और न ही हत्यारों तक पहुंच सकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

44 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago