देश

Umesh Pal Murder Case: सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान, “एक-दो दिन में हो सकती है अतीक के बेटे की हत्या”

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड पर पुलिस जहां एक ओर एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है तो वहीं इसी बीच सपा महासचिव रामगोपाल यादव का चौंकाने वाला बयान सामने आया है. उन्होंने आशंका जताई है कि एक-दो दिन में अतीक के बेटे की हत्या हो सकता है. फिलहाल इस हत्याकांड में पुलिस ने एनकाउंटर में दो अपराधियों को मार गिराया है. हालांकि, इस हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद ने खुद ऐसी आशंका जताई थी. उसकी ओर से इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई है.

वहीं, ऐसी भी खबरें सामने आई हैं कि वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों को भगाने में मुख्तार गैंग के सदस्यों ने मदद की थी, जिसके बाद पुलिस मुख्तार गैंग के सदस्यों पर पैनी नजर रख रही है. इस बीच, प्रशासन ने बांदा में मुख्तार अंसारी के करीबी इफ्तिखार अली के घर के आगे बने कैंपस को ध्वस्त कर दिया है.

प्रयागराज में जफर का घर भी किया गया ध्वस्त

सोमवार रात को माफिया अतीक के परिवार और उसके गुर्गों को शरण देने के जिस कथित पत्रकार जफर अहमद का प्रयागराज में घर ध्वस्त किया गया है, उसकी तलाश में सोमवार देर शाम भारी फोर्स ने छावनी स्थित बहन के घर छापेमारी की है. सीओ गवेंद्र पाल की अगुवाई में करीब पचास से ज्यादा की टीम कार्रवाई को पहुंची है. किसी को भी फोटो नहीं खींचने दी जा रही है.

ये भी पढ़ें- Prayagraj Encounter: ‘मेरे पति को जबरन मुसलमान बता दिया गया, हम लोग हिंदू हैं’- उस्मान के एनकाउंटर पर बोली पत्नी- मुझे भी मार दो

जफर ने खुद को बताया निर्दोष

इस पूरे मामले में कथित पत्रकार जफर का नाम सामने आने पर उन्होंने सफाई दी है कि अतीक परिवार से उनका कोई नाता नहीं है. इधर पुलिस पत्रकार और अतीक अहमद के बीच कनेक्शन ढूंढ रही थी. आज जफर के घर के समीप ही एक बिना नंबर की इनोवा कार और जफर की डिजायर कार पुलिस टांग ले गई. इनोवा कार अतीक गैंग की बताई जा रही अब पुलिस यह सर्च कर रही है कि बांदा में अचानक जफर का उदय कैसे हुआ,इसको अतीक गैंग ने कैसे शिफ्ट किया यह बहुत बड़ा राज है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

15 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

26 minutes ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

52 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

1 hour ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

3 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 hours ago