दुनिया

Pakistan: होली खेलने पर हिंदू छात्रों पर हमला, 15 छात्र बुरी तरह हुए घायल, पुलिस ने नहीं दर्ज की शिकायत

Pakistan University Clash: पाकिस्तान का एक बार फिर घिनौना चहेरा सामने आया है. एक बार फिर अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार किया गया है. दरअसल लाहौर स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के परिसर में हिंदुओं के होली खेलने पर उन्हें रोका गया और उनके साथ जमकर मारपीट की गई. इस्लामिक छात्र संगठन के सदस्यों ने हिंदू छात्रों पर हमला कर दिया और उन्हें पीट-पीटकर घायल कर दिया. जिसमें कम से कम 15 छात्र बुरी तरह से घायल हो गए. ऐसे में हिंदुओं को अपना त्योहार मनाना खतरे में पड़ गया है.

इन अल्पसंख्यक हिंदू छात्रों का दोष सिर्फ इतना था कि इन्होंने कॉलेज परिसर में होली खेलने की कोशिश की. जिसके बाद कट्टरपंथियों ने हिंदू छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी.

क्या था पूरा मामला ?

दरअसल, पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज (Law College) में 30 हिंदू छात्र होली मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे. विश्वविद्यालय के एक छात्र और एक चश्मदीद काशिफ ब्रोही (Kashish Brohi) ने बताया, “जैसे ही छात्र लॉ कॉलेज के परिसर में एकत्रित हुए, इस्लामी जमीयत तुलबा (IJT) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें जबरन होली मनाने से रोक दिया, जिसके कारण झड़प हो गई. इस झड़प में 15 हिंदू छात्र घायल हो गए. हालांकि यह भी दावा किया जा रहा है कि हिंदू छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से पहले ही अनुमति ले ली थी. वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है.

यह भी पढ़ें-   Noida: होली के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ेगा महंगा, नशा उतरने तक सड़क पर बैठाएगी पुलिस, जाने क्या है तैयारी ?

शिकायत करने पर भी हुई पिटाई

जानकारी के मुताबिक, जब हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के लोग इसकी शिकायत करने के लिए यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों के पास गए तो उनकी शिकायत नहीं सुनी गई. जिसके बाद उन्होंने कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया. जिसके बाद उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने पीटा. वहीं फिर जब अल्पसंख्यक छात्र सुरक्षाकर्मियों के साथ पुलिस में शिकायत करने गए तो वहां भी शिकायत को दर्ज नहीं किया गया.

पंजाब विश्वविद्यालय के प्रवक्ता खुर्रम शहजाद ने बताया कि “विश्वविद्यालय प्रशासन ने लॉ कॉलेज के उद्यान में होली मनाने की अनुमति नहीं दी थी. उन्होंने कहा, “अगर समारोह कमरे के अंदर मनाया जाता तो कोई समस्या नहीं होती.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…

4 minutes ago

विराट कोहली का फूटा गुस्सा! 5 करोड़ रुपये वाले आरोपों पर आया बयान, फलाहारी महाराज के दावे को बताया पूरी तरह झूठा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने को…

12 minutes ago

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

31 minutes ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

47 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी महंगी होगी आपकी EMI?

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…

53 minutes ago

दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, बेटी साराया के साथ दी गुड न्यूज; शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…

54 minutes ago