देश

Umesh Pal Murder: ढाई लाख के इनामी शूटर के साथ CCTV में कैद हुई शाइस्ता, पुलिस ने अतीक की पत्नी पर घोषित किया 25 हजार का इनाम

Umesh Pal Murder: बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. शाइस्ता ने प्रेस कांफ्रेंस कर ये दावा किया था कि उसका पति निर्दोष है और मुख्यमंत्री योगी को चिठ्ठी लिखकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी. वहीं अब इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद खुद शाइस्ता भी सवालों के घेरे में आ गई है.

प्रयागराज पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसमें हत्याकांड से कुछ दिन पहले ही शाइस्ता अतीक के गुर्गों के साथ जाते हुए दिखाई दे रही है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक शाइस्ता परवीन का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो शूटर साबिर के साथ दिख रही है. सीसीटीवी फुटेज करीब 14 सेकेंड का है, जिसमें अतीक गिरोह के कई लोग भी साथ चल रहे हैं. ये वीडियो उमेश पाल हत्याकांड से ठीक पांच दिन पहले का बताया जा रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रयागराज पुलिस ने शाइस्ता पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: साबरमती जेल में अतीक अहमद के दिन पूरे, उमेश पाल हत्याकांड मामले में पूछताछ के लिए लाया जाएगा यूपी!

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के पूरे कुनबे पर केस दर्ज किया गया है. उमेश की पत्नी और मां ने हत्या के बाद ही अतीक के भाई और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था. इससे पहले पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता परवीन को भी आरोपी मानते हुए केस दर्ज किया था. अब उसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वो ढाई लाख के इनामी शूटर साबिर के साथ दिखाई दे रही है. इस वीडियो में अतीक का दाहिना हाथ कहे जाने वाला सुधांशु त्रिपाठी उर्फ बली पंडित, मुनीम असद भी दिख रहा है.

गायब है अतीक का पूरा परिवार

मालूम हो कि उमेश पाल हत्याकांड से पहले ही अतीक अहमद का आधा परिवार जेल में बंद है. अतीक अहमद साबरमती जेल गुजरात में बंद है. अतीक का भाई और दो बेटे उमर, अली भी जेल में बंद हैं. तीसरा बेटे असद उमेश पाल हत्याकांड में फरार है, जिस पर ढाई लाख का इनाम घोषित किया गया है. वहीं नाबालिग बेटे एहजम और अबान का पता नहीं चल रहा है. शाइस्ता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में पुलिस पर नाबालिग बेटों को गायब करने का आरोप लगाया है. दूसरी तरफ शाइस्ता खुद भी पुलिस की सख्ती के बाद से गायब है.

अब्दुल कादिर गिरफ्तार

वहीं राजू पाल हत्याकांड के बाद से अतीक के गुर्गों की धरपकड़ जारी है. कौशाम्बी पुलिस ने 18 साल से फरार चल रहे शूटर अब्दुल कवि के भाई अब्दुल कादिर को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि पुलिस ने 3 मार्च को अब्दुल के घर पर बुलडोजर चलाया था. घर की चेकिंग के दौरान बम सहित अवैध हथियार भी मिले थे. इस मामले में पुलिस ने अब्दुल कवि सहित उसके परिवार के 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

10 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

49 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

1 hour ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

1 hour ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

2 hours ago