Categories: देश

पहले पैर छुए, फिर तमंचा निकालकर किया हमला; शाहदरा में दिवाली की रात चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या

Shahdara Murder Case: दिल्ली के शाहदरा में दिवाली के अवसर पर फर्श बाजार थाना क्षेत्र में चाचा- भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना इलाके के बिहारी कॉलोनी गली नंबर एक पर तब घटी जब दोनों चाचा भतीजे पूजा की तैयारियां कर रहे थे.

बताया जा रहा है चाचा-भतीजे जब अपने घर के बाहर सड़क पर किसी काम के लिए बाहर आए तो स्कूटी से आए दो युवकों ने पहले पैर छुए इसके बाद तमंचा निकाल कर हमला कर दिया. हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान आकाश और ऋषभ के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया.

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अपने घर के बाहर पीला कुर्ता पजामा पहने दो व्यक्ति दीपावली की सजावट करने के बाद खड़े दिखाई दे रहे हैं. इतने में गली में आकर एक स्कूटी रुकती है. स्कूटी सवारों में से एक व्यक्ति पहले गली में खड़े व्यक्ति के पैर छूता है. इसके बाद जब वह व्यक्ति (चाचा) अपने घर के अंदर जाने लगता है तो मोटर साइकिल से आया व्यक्ति तमंचा निकाल कर उस पर कई राउंड गोलियां चलाता है. इसके बाद दोनों मोटर साइकिल सवार वहां से फरार हो जाते हैं.

मामले की जांच शुरू

दोनों के पीछे दूसरा व्यक्ति (संभवत: भतीजा) भागते हुए दिखाई दे रहा है. पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. सीसीटीवी फुटेज को मोबाइल कैमरे में कैद करते वक्त एक महिला इस वीडियो के पीछे रोती हुई सुनाई दे रही है. उसका आरोप है कि पुलिस ने ये वीडियो डिलीट करवा दिया है. मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आईएएनएस

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago